• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> दर्दनाक सड़क हादसे के बाद फिर खुला चम्पावत का द मास्टर कैफे दिवंगत होटल स्वामी की यादें हुईं ताजा। , >>> रामेश्वर में सरयू नदी में नहाते समय 16 वर्षीय किशोर डूबा, तलाश जारी, गंगोलीहाट के चमडुंगरा निवासी हर्षित के नदी में डूबने की सूचना से क्षेत्र में शोक, पुलिस और प्रशासन की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी। , >>> गंगोलीहाट में सड़क की बदहाली से ग्रामीणों में आक्रोश, डीएम को सौंपा ज्ञापन। , >>> चम्पावत में 45 परीक्षा केंद्र निर्धारित, बिनवालगांव में पहली बार बनेगा परीक्षा केंद्र , >>> टनकपुर एवं बनबसा में 30 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक अनुरक्षण कार्य के चलते बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति, दीपावली से पूर्व अनुरक्षण कार्य के चलते दोनों क्षेत्रों के* समस्त फीडर रहेंगे प्रभावित ,

Friday, 30-October-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

चम्पावत में नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज, 65 मुकदमों में 88 आरोपी गिरफ्तार (Champawat News)

Posted by admin
2026-10-28 22:00:03
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

चम्पावत में नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज, 65 मुकदमों में 88 आरोपी गिरफ्तार


1.190 किलोग्राम हेरोइन-स्मैक और 11.863 किलोग्राम चरस बरामद, 495 नाली क्षेत्रफल में भांग का विनिष्टीकरण

चम्पावत, 28 अक्टूबर। जनपद में नशे के खिलाफ अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एन-कॉर्ड समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण, नशामुक्ति जागरूकता, भांग विनिष्टीकरण और विभिन्न विभागों की कार्रवाई की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से नशामुक्ति अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों और ग्राम स्तर पर नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। अभियान में अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय समुदाय की भागीदारी भी सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने तस्करी की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और चेकिंग बढ़ाने तथा बार-बार अपराध करने वालों के खिलाफ कठोर निवारक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण करने और नशीली दवाओं की अवैध बिक्री से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने को भी कहा।

उन्होंने शिक्षा विभाग को विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को नशे से प्रभावित व्यक्तियों के लिए परामर्श एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने और उन्हें उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देने को कहा।

2026 में एनडीपीएस के 65 अभियोग दर्ज

बैठक में प्रस्तुत जानकारी के अनुसार, वर्ष 2026 में 27 अक्टूबर तक जनपद में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 65 अभियोगों में 88 अभियुक्तों के कब्जे से 1.190 किलोग्राम हेरोइन/स्मैक, 445 नशीले इंजेक्शन, 6,254 नशीले कैप्सूल एवं टैबलेट, 10 सिरप और 11.863 किलोग्राम चरस बरामद की गई है।

तस्करी और अपराध की पुनरावृत्ति करने वालों के विरुद्ध निवारक कार्रवाई के तहत वर्ष 2026 में अब तक तीन अभियुक्तों को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत निरुद्ध किया गया है। इसके अतिरिक्त, जनपद में अब तक 495 नाली क्षेत्रफल में भांग का विनिष्टीकरण किया जा चुका है। यह अभियान अभी भी जारी है।

जिलाधिकारी ने चिह्नित क्षेत्रों में भांग विनिष्टीकरण अभियान जारी रखने और दोबारा निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिए गए निर्देशों पर समयबद्ध कार्रवाई कर अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने को कहा।

बैठक में डीएफओ धिनो पुरुषोत्तम, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, पुलिस उपाधीक्षक डी.एस. कप्रवाण, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग विभोर गुप्ता, एआरटीओ रिशु तिवारी और अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हितेश कांडपाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    दर्दनाक सड़क हादसे के बाद फिर खुला चम्पावत का द मास्टर कैफे दिवंगत होटल स्वामी की यादें हुईं ताजा।

    रामेश्वर में सरयू नदी में नहाते समय 16 वर्षीय किशोर डूबा, तलाश जारी, गंगोलीहाट के चमडुंगरा निवासी हर्षित के नदी में डूबने की सूचना से क्षेत्र में शोक, पुलिस और प्रशासन की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी।

    गंगोलीहाट में सड़क की बदहाली से ग्रामीणों में आक्रोश, डीएम को सौंपा ज्ञापन।

    चम्पावत में 45 परीक्षा केंद्र निर्धारित, बिनवालगांव में पहली बार बनेगा परीक्षा केंद्र

    टनकपुर एवं बनबसा में 30 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक अनुरक्षण कार्य के चलते बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति, दीपावली से पूर्व अनुरक्षण कार्य के चलते दोनों क्षेत्रों के* समस्त फीडर रहेंगे प्रभावित

    चम्पावत के 30 जर्जर विद्यालयों का होगा कायाकल्प, ढाई करोड़ रुपये स्वीकृत

    चम्पावत में ईवीएम और वीवीपैट की एफएलसी प्रक्रिया पूरी, मशीनें स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित

    एप्पल मैन भीम सिंह महर के बगीचे की महक पहुंची देशभर में

    अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर सर्विस अलर्ट, टनकपुर-बनबसा के 4 स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण

    भगीनाखेत के भोलेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत

    पिथौरागढ़: अधिवक्ताओं का विरोध, डीएम को सौंपा ज्ञापन,एडीएम के आदेश को वापस लेने की मांग।

    चम्पावत बाजार में नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता और वित्तीय साक्षरता का संदेश

    पिथौरागढ़ में 'सुरक्षित बचपन' अभियान के तहत जागरूक हुए स्कूली बच्चे।

    गंगोलीहाट महाविद्यालय में आठवें दिन भी धरना जारी, छात्र-छात्राओं का मिल रहा समर्थन

    गंगोलीहाट में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का हुआ भव्य स्वागत, बाबाजी ने डॉ. मेनन से की क्षेत्र के विकास पर वार्ता।

    सरल बात समूह ने मेयर, डीएम, एसपी को सौंपा ज्ञापन, सड़क सुरक्षा एवं पैदल यात्रियों की समस्याओं पर प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन

    लिखित आश्वासन के बाद भी काम नहीं, बेरीनाग में जनता ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध।

    ​मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चम्पावत के विकास को नई रफ्तार, टनकपुर के नायकखेड़ा में होगा बहुउद्देशीय भवन का निर्माण।

    शक्तिपुर बुंगा की प्रत्येक ग्राम पंचायत में लगेंगी 10-10 सोलर लाइटें, जिलाधिकारी ने दिए त्वरित स्थापना के निर्देश

    लोहाघाट डिग्री कॉलेज मोटर मार्ग पर उखड़े डामर का लोनिवि द्वारा युद्धस्तर पर कराया जायेगा डामरीकरण।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in