🔊
फोर्ती के तीन मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 60 लाख रुपये मंजूर, हर मंदिर को मिलेंगे 20 लाख
चम्पावत। लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के फोर्ती स्थित तीन प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 60 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर त्यौन्दर बाबा मंदिर, भूमिया बाबा मंदिर और महारुद्र मंदिर के विकास के लिए 20-20 लाख रुपये दिए जाएंगे।
जिला सूचना कार्यालय की ओर से 11 अक्टूबर 2026 को जारी जानकारी के अनुसार, इन मंदिरों के सौंदर्यीकरण का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण करने के साथ क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि जनपद के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मंदिरों के सौंदर्यीकरण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलेगी।
उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय आर्थिक गतिविधियों और स्वरोजगार की संभावनाओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा।