• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> ऑपरेशन प्रहार: टनकपुर पुलिस ने रुद्रपुर से वारंटी को किया गिरफ्तार , >>> महाकाली मंदिर में पंचमी से होगी रामलीला की शुरुआत। , >>> गंगोलीहाट में आस्था का महाकुंभ: शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां महाकाली के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, गूंजे जयकारे। , >>> चंपावत की खूबसूरती को मिले पहचान, तो बदल सकती है पर्यटन की तस्वीर , >>> 126 साल की हुई लोहाघाट की रामलीला, रायनगर-चौड़ी के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से बनाई अलग पहचान ,

Monday, 12-October-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

गंगोलीहाट में आस्था का महाकुंभ: शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां महाकाली के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, गूंजे जयकारे। (Champawat News)

Posted by admin
2026-10-11 19:38:10
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

गंगोलीहाट में आस्था का महाकुंभ: शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां महाकाली के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, गूंजे जयकारे।


नीरज पंत।
गंगोलीहाट।उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गंगोलीहाट में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ अत्यंत ही भव्य और आध्यात्मिक उल्लास के साथ हुआ है। पावन पर्व के पहले दिन विश्व प्रसिद्ध मां महाकाली मंदिर में तड़के से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरा क्षेत्र माता के जयकारों से गूंज उठा।नवरात्र के पहले दिन की शुरुआत धार्मिक परंपराओं और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। प्रातः ठीक 4 बजे तीर्थ पुरोहित पंकज पंत ने मां महाकाली को पवित्र स्नान कराकर पंचामृताभिषेक किया। इसके बाद माता का अलौकिक और भव्य शृंगार किया गया। विशेष पूजन और आरती संपन्न होने के बाद जैसे ही मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए, कतारों में घंटों से खड़े भक्त माता की एक झलक पाने के लिए आतुर नजर आए।शारदीय नवरात्र को लेकर पूरे गंगोलीहाट क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह का माहौल है। सभी प्रमुख मंदिरों को भव्य रूप से सजाया और संवारा गया है। मां महाकाली के अतिरिक्त क्षेत्र के अन्य प्रसिद्ध शक्तिपीठों-मां चामुंडा, मां वैष्णवी, मां अंबिका और मां क्षमा देवी के मंदिरों में भी सुबह से ही भक्तों का भारी सैलाब देखा गया।इस पावन अवसर पर स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ देश के विभिन्न दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगोलीहाट पहुंचे हैं। भक्तों ने लाइनों में लगकर अनुशासन के साथ माता के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर मां महाकाली से समस्त क्षेत्र एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की प्रार्थना की। समाचार लिखे जाने तक मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    ऑपरेशन प्रहार: टनकपुर पुलिस ने रुद्रपुर से वारंटी को किया गिरफ्तार

    महाकाली मंदिर में पंचमी से होगी रामलीला की शुरुआत।

    चंपावत की खूबसूरती को मिले पहचान, तो बदल सकती है पर्यटन की तस्वीर

    126 साल की हुई लोहाघाट की रामलीला, रायनगर-चौड़ी के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से बनाई अलग पहचान

    चम्पावत की महिलाओं ने मसाला कारोबार से बदली तकदीर, हर महीने कमा रहीं 15 से 20 हजार रुपये

    टनकपुर-बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी सौगात, 9.94 करोड़ से बनेंगे 59 आंतरिक मार्ग

    फोर्ती के तीन मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 60 लाख रुपये मंजूर, हर मंदिर को मिलेंगे 20 लाख

    नवरात्रि के प्रथम दिन नए रूप में शुरू होगा वस्त्रम्, कपड़ों के साथ अब जूते-चप्पल और कोट-पैंट भी मिलेंगे

    मा.मुख्यमंत्री की घोषणा से टनकपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, उपजिला चिकित्सालय टनकपुर में सीटी स्कैन एवं एमआरआई मशीनों के लिए बनेंगे विशेष कक्ष

    मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों पर चम्पावत में सड़कों के सुदृढ़ीकरण हेतु युद्धस्तर पर कार्य जारी।

    गंगोलीहाट में पंचायत प्रतिनिधियों का संवाद एवं विकास संकल्प सेवा सेतु सम्मेलन, अधिकारों और कर्तव्यों की दी जानकारी

    राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट में सेवा संकल्प अभियान आयोजित।

    विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय, जिलाधिकारी ने परखी प्रस्तावित स्ट्रॉन्ग रूम एवं मतगणना स्थल की व्यवस्थाएं

    लोहाघाट महाविद्यालय में निःशुल्क पुस्तक मेले का शुभारम्भ, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

    मां पूर्णागिरि मेले की तैयारियां तेज, सुरक्षा से लेकर यातायात तक पुख्ता इंतजाम

    मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वरोजगार से संवर रही युवाओं की राह: चम्पावत के दीपक अतियाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल।

    मिनिस्टीरियल फेडरेशन के द्वादश द्विवार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिलाधिकारी

    नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मॉल व मेगा मार्ट्स का किया निरीक्षण, मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने हेतु जारी है अभियान।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशील पहल से दुःख की घड़ी में आपदा प्रभावित परिवारों को मिला संबल

    गंगोलीहाट में गुलदार का आतंक: 9 वर्षीय बालक को निवाला बनाने पर ग्रामीणों का सांकेतिक धरना, गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in