• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> अम्बिका दरबार तक सड़क की मांग, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी , >>> बहुउद्देशीय शिविर में 369 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ, 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण। , >>> छह सूत्रीय मांगों को लेकर पैक्स कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी, कामकाज ठप। , >>> गुमशुदा युवती को चम्पावत पुलिस ने 2 घंटे में सकुशल खोज निकाला , >>> राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, छह महीने से लेन-देन नहीं तो कार्ड होगा निष्क्रिय ,

Wednesday, 07-October-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

सिद्ध बाबा भक्ताईनाथ जी का तैईया भंडारा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न, नाथ संप्रदाय के संत-महंतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि (Champawat News)

Posted by admin
2026-10-05 19:07:18
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

सिद्ध बाबा भक्ताईनाथ जी का तैईया भंडारा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न, नाथ संप्रदाय के संत-महंतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि


सिद्ध बाबा भक्ताईनाथ जी का तैईया भंडारा श्रद्धापूर्वक संपन्न

लोहाघाट (चंपावत)। सिद्ध बाबा ढेरनाथ मंदिर, बीसिंग में ब्रह्मलीन सिद्ध बाबा भक्ताईनाथ जी महाराज का तैईया भंडारा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नाथ संप्रदाय के संत-महंतों, योगेश्वरों, संत समाज और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः विधिवत हवन-पूजन के साथ हुआ। इसके बाद ब्रह्मलीन महंत जी की समाधि पर भोग अर्पित किया गया और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। संत समाज ने ब्रह्मलीन सिद्ध बाबा भक्ताईनाथ जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति और सद्गुरु चरणों में स्थान प्राप्त होने की कामना की।

श्री गुरु गोरक्षनाथ मंदिर, गोरख धूना के महंत योगी रामनाथ जी ने नाथ संप्रदाय की परंपरा की जानकारी देते हुए बताया कि नाथ संप्रदाय के किसी योगेश्वर साधु के समाधि ग्रहण करने के तीसरे दिन तैईया संस्कार एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है। यह परंपरा नाथ संप्रदाय की गुरु-शिष्य परंपरा, संत सेवा और आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

कार्यक्रम में महंत नफ़ेनाथ जी, योगी चन्द्राई नाथ जी, योगी शैलेंद्र नाथ जी, योगी राजूनाथ जी, योगी विजय नाथ जी, योगी पूनम नाथ जी, योगी लक्ष्मण नाथ जी, पृथ्वी नाथ जी, देव नाथ जी और महंत धर्मपुरी जी सहित नाथ संप्रदाय के संत-महंत एवं क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद रहे।

इस दौरान संत समाज ने ब्रह्मलीन सिद्ध बाबा भक्ताईनाथ जी महाराज के जीवन, साधना और आध्यात्मिक योगदान को नमन करते हुए उनकी स्मृति को श्रद्धापूर्वक याद किया।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    अम्बिका दरबार तक सड़क की मांग, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

    बहुउद्देशीय शिविर में 369 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ, 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण।

    छह सूत्रीय मांगों को लेकर पैक्स कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी, कामकाज ठप।

    गुमशुदा युवती को चम्पावत पुलिस ने 2 घंटे में सकुशल खोज निकाला

    राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, छह महीने से लेन-देन नहीं तो कार्ड होगा निष्क्रिय

    पर्वतीय पत्रकारों की चुनौतियों से रूबरू हुए सूचना महानिदेशक, समस्याओं के समाधान का भरोसा

    मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार 2026-27 हेतु 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

    सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम पुलहिण्डोला में बहुउद्देशीय शिविर, एक ही मंच पर मिलीं जनकल्याणकारी योजनाओं की सुविधाएं।

    पेट्रोलियम पदार्थों की गुणवत्ता, माप-तोल एवं कालाबाजारी पर रोक हेतु जनपद में गठित संयुक्त टीम ने की सघन चेकिंग।

    चेकिंग से बचकर भागा लीसे से भरा कैंटर, नाली में फंसते ही खुला राज।

    चंपावत में सेवा संकल्प अभियान ने दिया स्वच्छता और संस्कार का संदेश

    राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण को हर माह प्रथम एवं तृतीय शनिवार को होगा म्यूटेशन दिवस।

    विकास भवन चम्पावत, सुखीढांग एवं रीठाखाल में खुलेंगी बैंक शाखाएं, भारतीय रिजर्व बैंक ने दी अनुमति।

    चंपावत में पहली बार कैबिनेट बैठक पर मुख्यमंत्री से मिले योगी रामनाथ।

    मां भगवती मंदिर घजेरी तक पहुंचना हुआ आसान, 2.6 किमी सड़क का विधायक फकीर राम टम्टा ने किया उद्घाटन

    पैक्स कर्मचारियों ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार धरना-प्रदर्शन, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

    मड़कनाली-सुरखाल पाठक मोटर मार्ग का निर्माण ठप, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार।

    गंगोलीहाट में 10 वर्षीय मासूम को निवाला बनाने वाले गुलदार को आदमखोर घोषित करने की मांग, 3 दिन का अल्टीमेटम।

    मुख्यमंत्री के गड्ढामुक्त सड़कों के निर्देशों पर तेजी से अमल, टनकपुर में प्रभावित सड़कों का डामरीकरण एवं पैच मरम्मत जारी।

    चंपावत की अंडर-19 बेसबॉल टीम ने राज्य स्तर पर हासिल किया तीसरा स्थान


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in