• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> अम्बिका दरबार तक सड़क की मांग, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी , >>> बहुउद्देशीय शिविर में 369 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ, 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण। , >>> छह सूत्रीय मांगों को लेकर पैक्स कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी, कामकाज ठप। , >>> गुमशुदा युवती को चम्पावत पुलिस ने 2 घंटे में सकुशल खोज निकाला , >>> राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, छह महीने से लेन-देन नहीं तो कार्ड होगा निष्क्रिय ,

Wednesday, 07-October-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

विकास भवन चम्पावत, सुखीढांग एवं रीठाखाल में खुलेंगी बैंक शाखाएं, भारतीय रिजर्व बैंक ने दी अनुमति। (Champawat News)

Posted by admin
2026-10-05 22:49:46
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

विकास भवन चम्पावत, सुखीढांग एवं रीठाखाल में खुलेंगी बैंक शाखाएं, भारतीय रिजर्व बैंक ने दी अनुमति।


चम्पावत, 05 अक्टूबर 2026, सूवि।

जन जन की सरकार में आए प्रस्तावों पर त्वरित कार्रवाई, मुख्यमंत्री के सतत पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में चम्पावत में विकास को नई गति

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सतत पर्यवेक्षण, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से जनपद चम्पावत में विकास की नई धारा निरंतर आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में जनपदवासियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। भारतीय रिजर्व बैंक ने पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की विकास भवन चम्पावत, सुखीढांग एवं रीठाखाल में नई शाखाएं खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है।

जनता की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सीधे सरकार तक पहुंचाने की पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के दौरान इन क्षेत्रों में बैंक शाखाएं खोले जाने के प्रस्ताव भी सामने आए थे। इन जन प्रस्तावों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करते हुए संबंधित स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई, जिसके परिणामस्वरूप अब भारतीय रिजर्व बैंक से तीनों स्थानों पर बैंक शाखाएं खोलने की अनुमति प्राप्त हुई है। इससे स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही बैंकिंग सुविधा की आवश्यकता पूरी होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

मा. मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकारी सेवाओं और सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। विकास भवन चम्पावत, सुखीढांग एवं रीठाखाल में बैंक शाखाएं खुलने से आमजन, किसानों, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, पेंशनरों, युवाओं एवं स्थानीय कारोबारियों को अपने नजदीकी क्षेत्र में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही सरकारी योजनाओं के माध्यम से मिलने वाले वित्तीय लाभ एवं अन्य बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच भी अधिक सुगम होगी।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 05 अक्टूबर 2026 को जारी अनुमति के अनुसार स्वीकृत शाखाओं को निर्धारित शर्तों के तहत 31 मार्च 2027 तक संचालित किया जाना है। जनपद में तीन नई बैंक शाखाओं की स्वीकृति स्थानीय स्तर पर वित्तीय सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इससे चम्पावत के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग नेटवर्क को और मजबूती मिलेगी।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    अम्बिका दरबार तक सड़क की मांग, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

    बहुउद्देशीय शिविर में 369 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ, 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण।

    छह सूत्रीय मांगों को लेकर पैक्स कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी, कामकाज ठप।

    गुमशुदा युवती को चम्पावत पुलिस ने 2 घंटे में सकुशल खोज निकाला

    राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, छह महीने से लेन-देन नहीं तो कार्ड होगा निष्क्रिय

    पर्वतीय पत्रकारों की चुनौतियों से रूबरू हुए सूचना महानिदेशक, समस्याओं के समाधान का भरोसा

    मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार 2026-27 हेतु 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

    सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम पुलहिण्डोला में बहुउद्देशीय शिविर, एक ही मंच पर मिलीं जनकल्याणकारी योजनाओं की सुविधाएं।

    पेट्रोलियम पदार्थों की गुणवत्ता, माप-तोल एवं कालाबाजारी पर रोक हेतु जनपद में गठित संयुक्त टीम ने की सघन चेकिंग।

    चेकिंग से बचकर भागा लीसे से भरा कैंटर, नाली में फंसते ही खुला राज।

    चंपावत में सेवा संकल्प अभियान ने दिया स्वच्छता और संस्कार का संदेश

    राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण को हर माह प्रथम एवं तृतीय शनिवार को होगा म्यूटेशन दिवस।

    चंपावत में पहली बार कैबिनेट बैठक पर मुख्यमंत्री से मिले योगी रामनाथ।

    मां भगवती मंदिर घजेरी तक पहुंचना हुआ आसान, 2.6 किमी सड़क का विधायक फकीर राम टम्टा ने किया उद्घाटन

    पैक्स कर्मचारियों ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार धरना-प्रदर्शन, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

    मड़कनाली-सुरखाल पाठक मोटर मार्ग का निर्माण ठप, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार।

    गंगोलीहाट में 10 वर्षीय मासूम को निवाला बनाने वाले गुलदार को आदमखोर घोषित करने की मांग, 3 दिन का अल्टीमेटम।

    मुख्यमंत्री के गड्ढामुक्त सड़कों के निर्देशों पर तेजी से अमल, टनकपुर में प्रभावित सड़कों का डामरीकरण एवं पैच मरम्मत जारी।

    सिद्ध बाबा भक्ताईनाथ जी का तैईया भंडारा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न, नाथ संप्रदाय के संत-महंतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    चंपावत की अंडर-19 बेसबॉल टीम ने राज्य स्तर पर हासिल किया तीसरा स्थान


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in