🔊
उत्तराखंड क्रांति दल की उत्तराखंड उत्थान जात्रा गंगोलीहाट पहुंची, भू-कानून और गैरसैंण राजधानी की मांग को लेकर निकाली पैदल यात्रा।
उत्तराखंड क्रांति दल की उत्तराखंड उत्थान जात्रा गंगोलीहाट पहुंची, भू-कानून और गैरसैंण राजधानी की मांग को लेकर निकाली पैदल यात्रा।
गंगोलीहाट। उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा कुमाऊं मंडल में आयोजित उत्तराखंड उत्थान जात्रा के क्रम में आज दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुकरेती के नेतृत्व में दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बेरीनाग से गंगोलीहाट पहुंचे। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस जात्रा के दौरान महाकाली मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की गई।
इसके पश्चात जात्रा के सदस्यों ने विक्रम स्वीट्स गंगोलीहाट में सूक्ष्म जलपान किया। प्रातः 10:45 बजे से 11:10 बजे तक उत्तराखंड क्रांति दल के गंगोलीहाट ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजेंद्र लाल वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आगंतुक पदाधिकारियों एवं सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
तत्पश्चात प्रातः 11:15 बजे विक्रम स्वीट्स से महाकाली मंदिर के मुख्य द्वार तक लगभग 30 से 35 लोगों द्वारा पैदल यात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने “जय पहाड़, जय पहाड़ी”, “भू-कानून लागू करो”, “राजधानी गैरसैंण” तथा “भाजपा-कांग्रेस धोखा है, पहाड़ बचाओ मौका है” जैसे नारे लगाए। लगभग 11:30 बजे उक्त जात्रा गंगोलीहाट से बेरीनाग के लिए प्रस्थान कर गई।