🔊
मायावती के निशुल्क चिकित्सा शिविरों में उमड़ी भीड़, दो दिन में 365 रोगियों को लाभ
चर्म रोग के मरीज सबसे अधिक, बुधवार को भी मिलेगी उपचार की सुविधा
लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में चल रहे तीन दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविरों में दूसरे दिन भी रोगियों की भारी भीड़ रही। दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार कराने पहुँच रहे हैं।
चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एक देवानंद जी महाराज ने बताया कि दो दिनों में 365 रोगियों ने शिविरों का लाभ उठाया है। इनमें सर्वाधिक मरीज चर्म रोग से संबंधित हैं। दूसरे दिन भी चर्म रोग विशेषज्ञ दिनभर मरीजों के उपचार में जुटे रहे।
शिविरों में चर्म रोग, सर्जरी, किडनी रोग, हृदय रोग, जनरल मेडिसिन और स्त्री रोग से संबंधित चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। चिकित्सालय के स्थायी चिकित्सक डॉ अनुज कुमार सिंह विशेषज्ञ टीम के साथ सहयोग और समन्वय स्थापित कर रहे हैं।
निशुल्क उपचार की यह सुविधा बुधवार को भी जारी रहेगी।
फोटो कैप्शन: मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में उपचार के लिए पहुँचे रोगियों की भीड़।