🔊
आपदा से बचाव पर विद्यार्थियों ने रखे विचार, संदीप शर्मा का निबंध सर्वश्रेष्ठ।
जीआईसी धौन में आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर स्वच्छता अभियान और नशामुक्ति शपथ
चम्पावत। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज धौन में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और सुरक्षा उपायों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में संदीप शर्मा ने प्रथम, मोहित जोशी ने द्वितीय तथा बीना जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हरीश सिंह बोहरा एवं दीपक भट्ट को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
माय भारत, चम्पावत के उप निदेशक शैलेश भट्ट के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आपदा जोखिम कम करने और आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही नशामुक्ति की शपथ लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
प्रधानाचार्य जगन्नाथ जी ने विद्यार्थियों से आपदाओं के प्रति सजग रहने और सुरक्षा उपायों का पालन करने को कहा। उन्होंने स्वच्छ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए भी प्रेरित किया।