🔊
SP रेखा यादव ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, पुलिस जवानों की फिटनेस और अनुशासन का किया निरीक्षण
पुलिस लाइन में जवानों को कराए गए शारीरिक दक्षता और ड्रिल के अभ्यास, परिवहन शाखा का भी किया निरीक्षण
चम्पावत। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने शुक्रवार, 13 नवंबर को रिजर्व पुलिस लाइन चम्पावत में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन एवं कार्यकुशलता का निरीक्षण किया।
परेड के दौरान पुलिस जवानों को दौड़, तेज चाल, ड्रिल, स्क्वाड ड्रिल, शस्त्राभ्यास, सैल्यूट सहित शारीरिक दक्षता से जुड़े विभिन्न अभ्यास कराए गए। एसपी ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने, अनुशासन बनाए रखने और अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए।
परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की परिवहन शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन और विभिन्न थानों में संचालित वाहनों की स्थिति का जायजा लिया। वाहनों में लगे हूटर, माइक, टायरों और अन्य आवश्यक उपकरणों की जांच भी की गई।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: