• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चम्पावत SSJ कैंपस चम्पावत में उमंग महोत्सव कार्यक्रम संपन्न, छात्रसंघ अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह तड़ागी ने जताया आभार , >>> उमंग महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम संपन्न, छात्रसंघ अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह तड़ागी ने जताया सभी का आभार , >>> गंगोलीहाट महाविद्यालय में 25वें दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना , >>> महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप पर CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी , >>> ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ, पिथौरागढ़ को 102.72 करोड़ की सौगात ,

Sunday, 15-November-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

लोहाघाट डिपो को मिले नए सहायक महाप्रबंधक, दीपक सिंह ने संभाला कार्यभार बंद पड़ी बसें चालू कराना और वर्कशॉप सुधारना पहली प्राथमिकता (Champawat News)

Posted by admin
2026-11-13 20:01:51
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

लोहाघाट डिपो को मिले नए सहायक महाप्रबंधक, दीपक सिंह ने संभाला कार्यभार बंद पड़ी बसें चालू कराना और वर्कशॉप सुधारना पहली प्राथमिकता


लोहाघाट डिपो को मिले नए सहायक महाप्रबंधक, दीपक सिंह ने संभाला कार्यभार
बंद पड़ी बसें चालू कराना और वर्कशॉप सुधारना पहली प्राथमिकता
बोले - हर मार्ग पर चलाएंगे रोडवेज बस, डिपो को बनाएंगे प्रदेश का मॉडल डिपो

लोहाघाट। रोडवेज के लोहाघाट डिपो को लंबे इंतजार के बाद नए सहायक महाप्रबंधक मिल गए हैं। पिथौरागढ़ में सीनियर फोरमैन पद से पदोन्नत होकर आए दीपक सिंह ने शुक्रवार को लोहाघाट डिपो में सहायक महाप्रबंधक का कार्यभार ग्रहण कर लिया। वे वर्कशॉप को अप-टू-डेट रखने और अपनी विशिष्ट कार्यशैली के लिए विभाग में अलग पहचान रखते हैं।

कार्यभार संभालने के बाद दीपक सिंह ने बताया कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता बंद पड़ी रोडवेज बसों को फिर से सड़क पर उतारना, वर्कशॉप की हालत सुधारना और डिपो को हर दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बुजुर्गों, छात्राओं और दिव्यांगों को दी जाने वाली यात्रा सुविधाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए हर मार्ग पर रोडवेज बस चलाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि लोहाघाट डिपो में अब तक एआरएम कार्यालय नहीं है, इसके लिए भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की परिकल्पना के अनुरूप लोहाघाट को उत्तराखंड का मॉडल डिपो बनाने के लिए वे पूरी ताकत से काम करेंगे।

नए सहायक महाप्रबंधक के आगमन पर रोडवेज कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष महिपाल सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने उनका भावपूर्ण स्वागत किया। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि उनके आने से डिपो की स्थिति में सुधार होगा और क्षेत्र के लोगों को बेहतर और भरोसेमंद सेवाएं मिलेंगी।

फोटो। दीपक सिंह, लोहाघाट डिपो के नए सहायक महाप्रबंधक।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चम्पावत SSJ कैंपस चम्पावत में उमंग महोत्सव कार्यक्रम संपन्न, छात्रसंघ अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह तड़ागी ने जताया आभार

    उमंग महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम संपन्न, छात्रसंघ अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह तड़ागी ने जताया सभी का आभार

    गंगोलीहाट महाविद्यालय में 25वें दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना

    महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप पर CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी

    ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ, पिथौरागढ़ को 102.72 करोड़ की सौगात

    बाल दिवस पर चम्पावत पुलिस ने विद्यार्थियों को नशे और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

    अधिकारियों की फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज हैं मामले

    चम्पावत के पशुपालकों को मिला बड़ा बाजार, ITBP लोहाघाट को 459 किलो जीवित मुर्गियों की आपूर्ति

    पदोन्नति को तरसे फायर कर्मी, मानदेय बढ़ोतरी की राह देख रहे पीआरडी जवान

    फोर्ती विद्यालय में धूमधाम से मना बाल दिवस, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    चूड़ी वाले हाथ बने आत्मनिर्भरता की मिसाल, एपीडी विम्मी जोशी के प्रयासों से बदली महिलाओं की तस्वीर

    उधार में पटाखे ले गए ग्राहक, अब फोन भी नहीं उठा रहे! व्यापारी परेशान

    चम्पावत बाजार में नजर आने लगा सर्दियों का खास फल अमरफल, जापानी फल के स्वाद के लोग हो रहे दीवाने

    शिवमहापुराण से भक्तिमय हुआ खितौली कालसिन मंदिर।

    जब टूटी जिप्सी और उधार की कुर्सियों से शुरू हुआ था चम्पावत जिले का सफर

    चम्पावत में D.El.Ed प्रवेश परीक्षा को लेकर धारा-163 लागू, तीनों परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा

    घास से बनी झाड़ुओं और पहाड़ी दलहनी फसलों की DM ने की सराहना, किसानों ने उठाई खेतों में घेरबाड़ की मांग

    चम्पावत में ग्रामीण संपर्क मार्गों के लिए 6.14 करोड़ रुपये स्वीकृत, गांवों में आवागमन होगा आसान

    ठांटा के दूधाधारी भगवती मेला स्थल को मिलेगी नई पहचान, सौंदर्यीकरण के लिए 97.10 लाख रुपये स्वीकृत

    लोहाघाट में दो दुकानों में हुई चोरी का खुलासा, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार; ₹12 हजार नकद और बर्तन बरामद


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in