🔊
NDPS मामलों पर SP रेखा यादव सख्त, लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश!
चम्पावत की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने 13 नवंबर को NDPS एक्ट से संबंधित लंबित मामलों को लेकर सभी विवेचकों की बैठक (OR) आयोजित की। इस दौरान उन्होंने प्रकरणवार विवेचनाओं की समीक्षा कर उनकी प्रगति की जानकारी ली।
SP ने निर्देश दिए कि सभी मामलों की जांच समयबद्ध, निष्पक्ष और साक्ष्य आधारित तरीके से पूरी की जाए। आवश्यक साक्ष्यों एवं तकनीकी तथ्यों का संकलन करने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी और उनकी गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि NDPS मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मजबूत विवेचना और प्रभावी पैरवी के जरिए दोषियों को न्यायालय से सजा दिलाना प्राथमिकता है।