• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> डीएम मनीष कुमार ने किया लोहाघाट उपजिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, ऑक्सीजन प्लांट जल्द होगा शुरू , >>> चम्पावत शहर को मिलेगी चिल्ड्रन पार्क की सौगात, 1.22 करोड़ रुपये मंजूर , >>> चम्पावत के 74 छूटे तोकों में पहुंचेगी बिजली, करीब 2 करोड़ रुपये की मंजूरी , >>> चम्पावत के 74 छूटे तोकों में पहुंचेगी बिजली, मुख्यमंत्री ने मंजूर किए करीब 2 करोड़ रुपये , >>> आदर्श चम्पावत के विकास कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, गोल्ज्यू कॉरिडोर और साइंस सेंटर सहित प्रमुख परियोजनाओं पर जोर ,

Saturday, 28-November-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

राजकीय डिग्री कॉलेज पाटी में मनाया गया संविधान दिवस, युवाओं को दिया नशा मुक्त भारत का संदेश (Champawat News)

Posted by admin
2026-11-26 20:38:44
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

राजकीय डिग्री कॉलेज पाटी में मनाया गया संविधान दिवस, युवाओं को दिया नशा मुक्त भारत का संदेश


भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, स्पोर्ट्स आइकन और यूथ आइकन ने साझा किए अनुभव

चम्पावत। 26 नवंबर 2026 को माय भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत के उप निदेशक शैलेश भट्ट के मार्गदर्शन में राजकीय डिग्री कॉलेज पाटी में नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट (Neighbourhood Youth Parliament) और विकसित भारत युवा संवाद (Viksit Bharat Yuva Samvad) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विकसित भारत युवा संवाद के तहत संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. विभा पांडे और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के. पांडे रहे। इस अवसर पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना, संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कोमल, पूजा और कोमल ने बेहतर प्रदर्शन किया।

नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट के अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में स्पोर्ट्स आइकन प्रीति ने अपनी खेल यात्रा साझा करते हुए बताया कि उन्होंने निरंतर मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई। यूथ आइकन चंद्रवेश जुकिया ने अपने अनुभव साझा कर युवाओं को लक्ष्य निर्धारित करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. गीता तिवारी पांडे, प्रमोद वर्मा, डॉ. के.के. मिश्रा सहित अन्य शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में संवैधानिक जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी, नशा मुक्त जीवनशैली और राष्ट्र निर्माण के प्रति सहभागिता की भावना विकसित करना रहा।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    डीएम मनीष कुमार ने किया लोहाघाट उपजिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, ऑक्सीजन प्लांट जल्द होगा शुरू

    चम्पावत शहर को मिलेगी चिल्ड्रन पार्क की सौगात, 1.22 करोड़ रुपये मंजूर

    चम्पावत के 74 छूटे तोकों में पहुंचेगी बिजली, करीब 2 करोड़ रुपये की मंजूरी

    चम्पावत के 74 छूटे तोकों में पहुंचेगी बिजली, मुख्यमंत्री ने मंजूर किए करीब 2 करोड़ रुपये

    आदर्श चम्पावत के विकास कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, गोल्ज्यू कॉरिडोर और साइंस सेंटर सहित प्रमुख परियोजनाओं पर जोर

    बनबसा में अग्निवीर भर्ती रैली का दौड़ चरण पूरा, पांच दिनों में 3 हजार से अधिक युवा सफल

    ​ऐतिहासिक बोराणी मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, पारंपरिक मशाल रही मुख्य आकर्षण का केंद्र

    गंगोलीहाट में छात्राओं ने विज्ञान, गणित और रंगोत्सव की प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

    गंगोलीहाट में महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

    पाटी में 170 से अधिक छात्र-छात्राओं को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

    बनबसा में 4.03 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    शहर की नौकरी छोड़ लौटे गांव, प्राकृतिक खेती और होमस्टे से सालाना 20 लाख रुपये कमा रहे राकेश उपाध्याय

    भारत-नेपाल सीमा पर आर्थिक अपराधों की रोकथाम को लेकर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

    अग्निवीर भर्ती रैली में चम्पावत के युवाओं का दमदार प्रदर्शन, 700 अभ्यर्थी दौड़ में सफल

    चम्पावत में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख की चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    चम्पावत में 17,300 महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों का होगा केवाईसी और बैंक खातों का अपडेशन

    हिंग्लादेवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 48.41 लाख रुपये मंजूर

    नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में चम्पावत के 1,319 अभ्यर्थी होंगे शामिल, पांच केंद्रों पर होगी परीक्षा

    माँ पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में बनेगा भव्य प्रवेश द्वार, 87.60 लाख रुपये मंजूर

    संविधान दिवस पर चम्पावत कलेक्ट्रेट में होगी गोष्ठी, विभिन्न कानूनों पर होगी चर्चा


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in