• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> डीएम मनीष कुमार ने किया लोहाघाट उपजिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, ऑक्सीजन प्लांट जल्द होगा शुरू , >>> चम्पावत शहर को मिलेगी चिल्ड्रन पार्क की सौगात, 1.22 करोड़ रुपये मंजूर , >>> चम्पावत के 74 छूटे तोकों में पहुंचेगी बिजली, करीब 2 करोड़ रुपये की मंजूरी , >>> चम्पावत के 74 छूटे तोकों में पहुंचेगी बिजली, मुख्यमंत्री ने मंजूर किए करीब 2 करोड़ रुपये , >>> आदर्श चम्पावत के विकास कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, गोल्ज्यू कॉरिडोर और साइंस सेंटर सहित प्रमुख परियोजनाओं पर जोर ,

Saturday, 28-November-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

शहर की नौकरी छोड़ लौटे गांव, प्राकृतिक खेती और होमस्टे से सालाना 20 लाख रुपये कमा रहे राकेश उपाध्याय (Champawat News)

Posted by admin
2026-11-26 20:39:17
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

शहर की नौकरी छोड़ लौटे गांव, प्राकृतिक खेती और होमस्टे से सालाना 20 लाख रुपये कमा रहे राकेश उपाध्याय


पंतनगर के सेमिनार में मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार, कहा- सुंदर आबोहवा छोड़कर भीड़ का हिस्सा क्यों बनें

लोहाघाट। एमबीए की डिग्री हासिल करने वाले राकेश उपाध्याय और उनकी आईटी डिप्लोमाधारी पत्नी दिल्ली, गाजियाबाद और अहमदाबाद में अच्छी नौकरी करते हुए सम्मानजनक जीवन जी रहे थे। लेकिन पहाड़ की शुद्ध आबोहवा और प्राकृतिक खेती से पैदा होने वाले उत्पादों की महक ने उन्हें अपनी माटी से जोड़ दिया। वे अपने गांव बूंगा (फर्त्याल) लौट आए और पुश्तैनी जमीन को आबाद करने के साथ कुछ जमीन लीज पर भी ली।

इस जमीन पर उन्होंने प्रकृति, संस्कृति और पर्यटन का समावेश करते हुए मौन पालन, मत्स्य पालन, पशुपालन, रेशम उत्पादन, बेमौसमी फल-सब्जियों और फूलों की खेती शुरू की। साथ ही होमस्टे का निर्माण भी किया। राकेश ने कम समय में ही अपने प्राकृतिक उत्पादों के जरिए देश के विभिन्न स्थानों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। उनके होमस्टे से हिमालय की लंबी श्रृंखला दिखाई देती है, जो पर्यटकों को खूब भाती है।

राकेश के अनुसार वे पिछले दो वर्षों से इन्हीं उत्पादों से सालाना करीब 20 लाख रुपये की आमदनी कर रहे हैं। प्राकृतिक खाद के लिए उनके पास दो दर्जन से अधिक गायें हैं और वे एक क्विंटल दूध का उत्पादन भी करते हैं। उनका कहना है कि जिलाधिकारी मनीष कुमार ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए बहुत प्रोत्साहित किया। उनका मानना है कि ऐसे जिलाधिकारी अन्य जिलों को भी मिलें तो पलायन कर चुके लोग गांव लौट आएंगे।

विगत दिनों पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में एशियन एग्री हिस्ट्री फाउंडेशन के तत्वावधान में हुए प्राकृतिक खेती के सेमिनार में आयोजकों ने राकेश की सोच और प्रयासों की सराहना की। उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।

राकेश का कहना है कि इतनी सुंदर आबोहवा छोड़कर मैदानी क्षेत्रों की भीड़ का हिस्सा क्यों बनें, जबकि सरकार ने यहां के जीवन को काफी आसान बना दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल और प्रयासों की भी सराहना की। उनके अनुसार यह ऐसा समय है, जब पूर्वजों की विरासत से जुड़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।

फोटो। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित प्राकृतिक खेती पर सेमिनार में युवा उद्यमी राकेश उपाध्याय को सम्मानित करते आयोजन समिति के लोग।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    डीएम मनीष कुमार ने किया लोहाघाट उपजिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, ऑक्सीजन प्लांट जल्द होगा शुरू

    चम्पावत शहर को मिलेगी चिल्ड्रन पार्क की सौगात, 1.22 करोड़ रुपये मंजूर

    चम्पावत के 74 छूटे तोकों में पहुंचेगी बिजली, करीब 2 करोड़ रुपये की मंजूरी

    चम्पावत के 74 छूटे तोकों में पहुंचेगी बिजली, मुख्यमंत्री ने मंजूर किए करीब 2 करोड़ रुपये

    आदर्श चम्पावत के विकास कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, गोल्ज्यू कॉरिडोर और साइंस सेंटर सहित प्रमुख परियोजनाओं पर जोर

    बनबसा में अग्निवीर भर्ती रैली का दौड़ चरण पूरा, पांच दिनों में 3 हजार से अधिक युवा सफल

    ​ऐतिहासिक बोराणी मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, पारंपरिक मशाल रही मुख्य आकर्षण का केंद्र

    गंगोलीहाट में छात्राओं ने विज्ञान, गणित और रंगोत्सव की प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

    गंगोलीहाट में महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

    पाटी में 170 से अधिक छात्र-छात्राओं को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

    बनबसा में 4.03 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    राजकीय डिग्री कॉलेज पाटी में मनाया गया संविधान दिवस, युवाओं को दिया नशा मुक्त भारत का संदेश

    भारत-नेपाल सीमा पर आर्थिक अपराधों की रोकथाम को लेकर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

    अग्निवीर भर्ती रैली में चम्पावत के युवाओं का दमदार प्रदर्शन, 700 अभ्यर्थी दौड़ में सफल

    चम्पावत में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख की चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    चम्पावत में 17,300 महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों का होगा केवाईसी और बैंक खातों का अपडेशन

    हिंग्लादेवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 48.41 लाख रुपये मंजूर

    नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में चम्पावत के 1,319 अभ्यर्थी होंगे शामिल, पांच केंद्रों पर होगी परीक्षा

    माँ पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में बनेगा भव्य प्रवेश द्वार, 87.60 लाख रुपये मंजूर

    संविधान दिवस पर चम्पावत कलेक्ट्रेट में होगी गोष्ठी, विभिन्न कानूनों पर होगी चर्चा


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in