• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चम्पावत में तिरंगा यात्रा एवं तिरंगा रैली से गूंजा देशभक्ति का संदेश। , >>> मा.मुख्यमंत्री की घोषणा से चम्पावत में विद्युत ढांचे का होगा विस्तार, अमोड़ी व भगीना भंडारी को मिलेंगे नए विद्युत उपकेंद्र। , >>> गणाई मंडल में गूंजा भारत माता का जयघोष, मीना गंगोला के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा। , >>> बेरीनाग में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, युवा मोर्चा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा , >>> एवरेस्ट फतह करने वाली हिमवीर महिला तिला सेन सम्मानित। ,

Friday, 14-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; चार घायल, डीएम ने मौके पर पहुंचकर संभाला रेस्क्यू। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-11 20:01:34
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; चार घायल, डीएम ने मौके पर पहुंचकर संभाला रेस्क्यू।


पुलिस, एसडीआरएफ और ग्रामीणों ने संयुक्त अभियान चलाकर चारों घायलों को खाई से निकाला, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार।

चम्पावत। राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर बनलेख के समीप मंगलवार को एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना हुईं। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मनीष कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग और स्थानीय ग्रामीणों की संयुक्त टीम ने खाई में उतरकर अभियान चलाया और वाहन में फंसे चारों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय चम्पावत पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों एवं संबंधित अधिकारियों को घायलों को तत्काल और समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। रेस्क्यू अभियान में एसडीआरएफ प्रभारी देवेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल राम सिंह धोनी, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, किशोर सिंह व अमित मिश्रा तथा होमगार्ड के दीपक, कमल कुमार और नीरज सिंह सहित पुलिस, राजस्व कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिलाधिकारी ने राहत एवं बचाव अभियान में जुटे सभी कार्मिकों की तत्परता की सराहना करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा दुर्घटना की स्थिति और घायलों के उपचार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।





फोटो बनलेख में दुर्घटनाग्रस्त वाहन से घायलों को रेस्क्यू करती एसडीआरएफ एवं पुलिस की टीम।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चम्पावत में तिरंगा यात्रा एवं तिरंगा रैली से गूंजा देशभक्ति का संदेश।

    मा.मुख्यमंत्री की घोषणा से चम्पावत में विद्युत ढांचे का होगा विस्तार, अमोड़ी व भगीना भंडारी को मिलेंगे नए विद्युत उपकेंद्र।

    गणाई मंडल में गूंजा भारत माता का जयघोष, मीना गंगोला के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा।

    बेरीनाग में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, युवा मोर्चा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

    एवरेस्ट फतह करने वाली हिमवीर महिला तिला सेन सम्मानित।

    भाजपा के आह्वान पर जिलेभर में निकली तिरंगा यात्राएं, भारत माता के जयकारों से गूंजे बाजार।

    पूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी, अब जिला अस्पताल में मिलेगी ECHS की सुविधा।

    वीपीआरपी प्रशिक्षण में ग्रामीण समृद्धि और महिला सशक्तीकरण पर जोर।

    किसान दिवस में छाए किसानों के मुद्दे, समस्याओं के त्वरित समाधान का अधिकारियों ने दिया भरोसा।

    चम्पावत के स्कूली बच्चों को मिलेगा नवाचार का राष्ट्रीय मंच, 15 सितंबर तक करा सकेंगे नामांकन।

    देवीधुरा में गूंजेगा बगवाल का रण, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक पत्थरबाजी।

    टनकपुर में NCC छात्रों ने निकाली टीबी जागरूकता रैली, लोगों को बताए बचाव और उपचार के तरीके।

    खड़गे की रैली में कार्यकर्ताओं को रोके जाने पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, एसएसपी नैनीताल का पुतला फूंका।

    आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत चम्पावत बना उत्तराखंड का मॉडल जिला, आभा ऐप से मरीजों को मिलेगी लंबी लाइनों से राहत।

    अमृत सरोवर स्थलों पर धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशों के तहत व्यापक जनसहभागिता से आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम।

    विकासखंड स्तरीय किसान दिवस में किसानों की समस्याओं और सुझावों पर हुआ संवाद।

    मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संकल्प को मिल रही गति, मा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़: जीआईसी तालियाबांझ में प्रवक्ताओं के रिक्त पदों पर जिलाधिकारी मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, खनन न्यास मद से तीन अध्यापकों की तैनाती।

    एनआरएलएम के तहत चंपावत में वीपीआरपी प्रशिक्षण संपन्न: मा मुख्यमंत्री के समृद्ध एवं आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत के संकल्प पर बल, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वीपीआरपी पर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न।

    टीबी मुक्त भारत अभियान और मा० मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को मिल रही रफ्तार, जनपद में मरीजों को निरंतर मिल रहा पोषण किट का सहारा।

    मेरे सपनों का उत्तराखंड के लिए युवा दें अपने सुझाव, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में बढ़-चढ़कर करें प्रतिभाग, कैसा हो अपना उत्तराखंड- नई पीढ़ी बताएगी अगले पांच वर्षों के विकसित उत्तराखंड का विजन।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in