🔊
बेरीनाग में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, युवा मोर्चा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
आज बेरीनाग में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने यात्रा में सहभागिता की। भारत माता के जयघोष और देशभक्ति के नारों से पूरा बेरीनाग राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।
यात्रा में विधायक गंगोलीहाट श्री फकीर राम टम्टा जी, पूर्व विधायक श्री नारायण राम आर्य जी, मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती जी, मंडल उपाध्यक्ष नीता बाफिला जी एवं मनीष पंत जी, मंडल महामंत्री किरन मियान जी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज कार्की जी, मंडल कोषाध्यक्ष महेश कुमार जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका पंत जी, मंडल उपाध्यक्ष हिना पंत जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज रौतेला जी, युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सूरज भंडारी जी, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष प्रांजल कन्याल जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर भवानी प्रसाद टम्टा, सभासद नीरु कार्की, सभासद मंजू बाफिला, सभासद राजू पाठक, जिला मंत्री इन्द्र धानिक, माधवी कार्की, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक कार्की, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार, अनु सचिव उत्तराखंड शासन एवं रानीखेत सह प्रभारी कर्म राम, एडवोकेट सुरेन्द्र कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नन्दन बाफिला, ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि चारु पंत, जिला पंचायत सदस्य थल रितिक पांडे, देवराज रौतेला, बूथ अध्यक्ष चनकाना दान सिंह कठायत, जिला पंचायत सदस्य उडियारी लक्ष्मण सिंह कार्की, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भीम कुमार, पूर्व मंडल महामंत्री मंजुल महेश्वर, पूर्व मंडल महामंत्री विमलेश पंत, सोशल मीडिया प्रभारी नगर बेरीनाग निखिल पंत सहित ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
तिरंगा हमारी आन, तिरंगा हमारी शान और तिरंगा ही हमारी पहचान है।