🔊
लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार
लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार
छतारपुल के पास दबोचा गया धारा 318(4) BNS में वांछित अभियुक्त, पुलिस ने चलाया गिरफ्तारी अभियान
जनपद चंपावत में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लोहाघाट पुलिस ने NBW में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और थानाध्यक्ष लोहाघाट ओम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 27 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने धारा 318(4) BNS में वांछित वारंटी अभियुक्त जगन्नाथ शंकर धुलगुङे पुत्र शंकर धुलगुङे, निवासी ग्राम लोटेवाली रोड, बंद बस्ती अचकदानी, थाना संगोला, जिला सोलापुर, महाराष्ट्र को छतारपुल के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक धर्मेन्द्र प्रसाद और हेड कांस्टेबल पुरन कम्बोज, थाना लोहाघाट शामिल रहे।
चंपावत पुलिस द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।