🔊
छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27: संवीक्षा के बाद वैध एवं अवैध प्रत्याशियों की सूची जारी।
लोहाघाट। स्वामी विवेकानन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 के तहत 27 सितंबर 2026 को नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रक्रिया पूरी की गई। निर्वाचन समिति ने छात्रसंघ संविधान एवं निर्धारित निर्वाचन नियमावली के प्रावधानों के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध एवं अवैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेखा जोशी के निर्देशन तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. नवल किशोर लोहनी के नेतृत्व में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी एवं वैध प्रत्याशियों की सूची तैयार करने के लिए गठित समिति में डॉ. लता केड़ा संयोजक तथा डॉ. दीपा सिंह, डॉ. अंजना भट्ट चंदोला, डॉ. निर्मला परगाई, डॉ. राजेन्द्र कुमार सनवाल, डॉ. पंत, डॉ. मयूर बघरवाल, डॉ. ट्विंकल प्रकाश एवं डॉ. दीपक चन्द्र सदस्य के रूप में शामिल रहे। श्री रमेश चन्द्र जोशी ने सहायक के रूप में निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन किया।
संवीक्षा के बाद अध्यक्ष पद के लिए हिमांशु कुमार, उपाध्यक्ष (छात्रा) पद के लिए आरती चौधरी, सचिव पद के लिए अमित चिलकोटी तथा संयुक्त सचिव पद के लिए हिमांशी बोहरा का नामांकन वैध पाया गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुमन भट्ट एवं स्नेहा तथा सांस्कृतिक सचिव पद के लिए निखिल राय का नामांकन भी वैध घोषित किया गया।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए मुकेश कुमार एवं शीतल विश्वकर्मा के नामांकन वैध पाए गए। संकाय प्रतिनिधि (कला) पद के लिए अनिमेष सिंह धौनी एवं आरती अधिकारी, संकाय प्रतिनिधि (विज्ञान) पद के लिए गौरव पंत एवं स्नेहा मेहरा तथा संकाय प्रतिनिधि (वाणिज्य) पद के लिए शुभम जोशी का नामांकन वैध घोषित किया गया।
वहीं, उपाध्यक्ष (छात्र) पद के प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह भैंसोड़ा का नामांकन छात्रसंघ संविधान के पृष्ठ 08-12 में उल्लिखित धारा 5 (3) के तहत सामान्य अर्हता से संबंधित शैक्षणिक अवशेष के प्रावधान के उल्लंघन के आधार पर निरस्त कर दिया गया।
निर्वाचन समिति द्वारा संवीक्षा प्रक्रिया पूरी करने के बाद वैध एवं अवैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। छात्रसंघ निर्वाचन की आगामी प्रक्रिया निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम एवं छात्रसंघ संविधान में निहित प्रावधानों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।