🔊
आदि कैलाश यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट, 19 से 26 अक्टूबर तक आम यात्रियों को नहीं मिलेगा इनर लाइन परमिट।
आदि कैलाश यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट, 19 से 26 अक्टूबर तक आम यात्रियों को नहीं मिलेगा इनर लाइन परमिट
‘आदि कैलाश परिक्रमा Run 2.0’ के चलते जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश, मैराथन प्रतिभागियों और सपोर्ट स्टाफ को ही मिलेगा परमिट
चम्पावत। आदि कैलाश परिक्रमा Run 2.0 को लेकर जिला प्रशासन ने यात्रा व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन के अनुसार 19 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक क्षेत्र में केवल मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों और उनके सपोर्ट स्टाफ को ही Inner Line Permit (इनर लाइन परमिट) जारी किया जाएगा।
इस अवधि में ओम पर्वत और आदि कैलाश की यात्रा पर जाने वाले आम यात्रियों एवं पर्यटकों को इनर लाइन परमिट जारी नहीं किया जाएगा। इसके चलते आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को अपनी यात्रा की तारीखों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।
जिला प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे 19 अक्टूबर से पहले अथवा 26 अक्टूबर के बाद ही इस क्षेत्र की यात्रा की योजना बनाएं, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
यात्रियों से अपील है कि यात्रा पर रवाना होने से पहले परमिट और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।