🔊
चम्पावत में बारिश का दौर जारी, लोहाघाट-बाराकोट-पाटी में मध्यम वर्षा।
मंच-तामली क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित, शारदा नदी का जलस्तर रेड लाइन से नीचे
चम्पावत, 26 सितंबर 2026। जिले में शनिवार शाम बारिश का दौर जारी रहा। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) की शाम 6:20 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार चम्पावत में हल्की, जबकि लोहाघाट, बाराकोट और पाटी में मध्यम वर्षा हो रही है। टनकपुर में हल्की बूंदाबांदी और बनबसा में बादल छाए हुए हैं।
जनपद का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मार्गों की स्थिति की बात करें तो एक VR मार्ग अवरुद्ध है, जबकि अन्य सभी मोटर मार्गों पर यातायात सुचारू है।
शारदा नदी का जलस्तर शाम 6 बजे 218.95 मीटर दर्ज किया गया। नदी में डिस्चार्ज 94,312 क्यूसेक रहा, जबकि रेड लाइन लेवल 221.70 मीटर निर्धारित है।
विद्युत आपूर्ति की स्थिति में मंच-तामली क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बाधित है। विद्युत आपूर्ति सुचारू करने का कार्य जारी है। जिले के अन्य सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य है। पेयजल आपूर्ति भी सुचारू बताई गई है।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने मौसम एवं आपदा स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखी है।