🔊
बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जिलाधिकारी ने रद्द किए अधिकारियों के अवकाश, सड़कों से मलबा हटाने में जुटी टीमें।
चंपावत। शुक्रवार रात से लगातार हो रही बारिश के चलते जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रशासन ने स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां पहले से ही पूरी कर रखी थीं। सड़कों पर मलबा आने के साथ ही उसे हटाने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।
सभी परगनों में एसडीएम ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। लोहाघाट की एसडीएम नितेश डांगर ने नेपाल सीमा से लगे गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की।
सड़क मार्ग खोलने के लिए जेसीबी और विभागीय अभियंता मौके पर जुटे हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर उन्हें जिले में बने रहने के निर्देश दिए हैं। वह स्वयं भी लगातार स्थिति का जायजा लेने के साथ कंट्रोल रूम से निगरानी कर रहे हैं।