🔊
गणाई गंगोली महाविद्यालय में छात्रसंघ निर्विरोध चुना गया, अध्यक्ष पद पर मनीषा जोशी, संयुक्त सचिव शिवानी, कोषाध्यक्ष सानिया आर्या और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आरती निर्विरोध निर्वाचित।
गणाई गंगोली, पिथौरागढ़। राजकीय महाविद्यालय गणाई गंगोली में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के तहत नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी प्रमुख पदों पर प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। चारों पदों पर एक-एक प्रत्याशी मैदान में होने के कारण छात्रसंघ का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
महाविद्यालय प्रशासन द्वारा 26 सितंबर 2026 को जारी वैध प्रत्याशियों की सूची के अनुसार अध्यक्ष पद पर मनीषा जोशी, संयुक्त सचिव पद पर शिवानी, कोषाध्यक्ष पद पर सानिया आर्या तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर आरती का नामांकन वैध पाया गया।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अंजू ने अपना नामांकन वापस ले लिया। नाम वापसी के बाद अध्यक्ष समेत चारों पदों पर केवल एक-एक प्रत्याशी शेष रहा। इसके चलते प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया और मतदान कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 29 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सिद्धेश्वर सिंह, छात्रसंघ प्रभारी डॉ. गौरव कुमार, प्राध्यापक डॉ. योगेश चंद्र, डॉ. दीप्ति बिष्ट, डॉ. नवीन चंद्र, डॉ. पूनम मियां, प्रशासनिक अधिकारी हरीश चंद्र जोशी सहित शिक्षणेत्तर कर्मचारी विनोद बोरा एवं गोपाल चंद्र आदि मौजूद रहे।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: