🔊
चम्पावत में सड़क पर गिरा चीड़ का पेड़, फायर यूनिट ने हटाकर यातायात कराया सुचारु
चम्पावत में सड़क पर गिरा चीड़ का पेड़, फायर यूनिट ने हटाकर यातायात कराया सुचारु
चम्पावत। मंच–तामली रोड पर ग्राम कठाड़ के पास रविवार को सड़क पर चीड़ का पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन चम्पावत की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची।
फायर कर्मियों ने वुडन कटर की सहायता से गिरे हुए पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। इसके बाद मार्ग को यातायात के लिए सुचारु कर दिया गया।
फायर यूनिट की त्वरित कार्रवाई से राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिली। चम्पावत फायर सर्विस की टीम आपदा एवं आपात परिस्थितियों में लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी रहती है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: