• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चम्पावत में बारिश के बीच पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा, कई जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु , >>> सेवा संकल्प अभियान से गांव-गांव पहुंचा उद्यान विभाग, 127 किसानों को मिले निःशुल्क सब्जी बीज, नोमाना, चामी समेत विभिन्न गांवों में किसानों को बांटे गए बीज किट, आधुनिक औद्यानिकी की दी जानकारी , >>> 4 अक्टूबर को बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर , >>> चम्पावत में भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट, मुख्य मार्ग खुले; 3 ग्रामीण सड़कें बाधित , >>> डॉ. सोनाली मंडल बनीं जिला चिकित्सालय की नई चिकित्सा अधीक्षक। ,

Monday, 28-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

4 अक्टूबर को बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-27 19:56:08
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

4 अक्टूबर को बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर


4 अक्टूबर को बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर,
एनएचपीसी सभागार में डीएम मनीष कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को सौंपे दायित्व

मौसम को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी रहेंगी तैयार, लगातार होगी मॉनिटरिंग

चम्पावत। आगामी 4 अक्टूबर 2026 को बनबसा स्थित एनएचपीसी में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को एनएचपीसी सभागार, बनबसा में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में कार्यक्रम स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं, आवश्यक व्यवस्थाओं और विभिन्न विभागों की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को उनके दायित्व सौंपते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशन में 4 अक्टूबर को एनएचपीसी बनबसा में कैबिनेट बैठक प्रस्तावित है। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

उन्होंने कार्यक्रम स्थल से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था का समय रहते परीक्षण करने तथा जहां भी सुधार या अतिरिक्त व्यवस्था की आवश्यकता हो, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को अपने-अपने विभागों की तैयारियों की नियमित मॉनिटरिंग करने को भी कहा गया।

खराब मौसम को देखते हुए तैयार होंगी वैकल्पिक व्यवस्थाएं

वर्तमान मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसम में संभावित बदलाव को ध्यान में रखते हुए ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे प्रतिकूल मौसम की स्थिति में भी कार्यक्रम का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि कैबिनेट बैठक की तैयारियों की जिला प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। कार्यक्रम तक संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय और व्यवस्थाओं की समीक्षा जारी रहेगी।

बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी, एपीडी विम्मी जोशी, उप जिलाधिकारी टनकपुर प्रमोद कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अनिल जोशी, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, एनएचपीसी के एचआर श्रीनिवासन, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल विजय कुमार सकारिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चम्पावत में बारिश के बीच पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा, कई जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु

    सेवा संकल्प अभियान से गांव-गांव पहुंचा उद्यान विभाग, 127 किसानों को मिले निःशुल्क सब्जी बीज, नोमाना, चामी समेत विभिन्न गांवों में किसानों को बांटे गए बीज किट, आधुनिक औद्यानिकी की दी जानकारी

    चम्पावत में भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट, मुख्य मार्ग खुले; 3 ग्रामीण सड़कें बाधित

    डॉ. सोनाली मंडल बनीं जिला चिकित्सालय की नई चिकित्सा अधीक्षक।

    पितृपक्ष में श्रद्धा के साथ करें तर्पण, पिंडदान और पंचबली, आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने बताए श्राद्ध कर्म के नियम, सात्विक आहार और परंपराओं का महत्व।

    भारी बारिश के बीच प्रशासन की मुस्तैदी से जिले की सड़कों पर यातायात रहा सुचारु।

    वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र सग्टा पंचतत्व में विलीन, ऋषेश्वर मोक्ष धाम में हुआ अंतिम संस्कार, व्यापारियों सहित नगरवासियों ने नम आंखों से दी विदाई।

    भास्कर मुरारी भारी मतों से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

    स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें युवा, नशे से बनाएं दूरी, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में माई हेल्थ, माई प्राइड के तहत स्वास्थ्य शिविर, छात्राओं की हुई हेल्थ स्क्रीनिंग

    अमोड़ी-छतकोट मार्ग पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

    छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27: संवीक्षा के बाद वैध एवं अवैध प्रत्याशियों की सूची जारी।

    चम्पावत में सड़क पर गिरा चीड़ का पेड़, फायर यूनिट ने हटाकर यातायात कराया सुचारु

    अंडर-19 हैंडबॉल में चम्पावत की बेटियों ने रचा इतिहास, ऊधमसिंह नगर को 13-8 से हराकर बनीं राज्य चैंपियन, मा. मुख्यमंत्री के खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के प्रयासों को मिल रही मजबूती, राज्य स्तर पर चमकीं चम्पावत की बेटियां।

    HPV टीकाकरण अभियान में चम्पावत का शानदार प्रदर्शन, लक्ष्य से अधिक टीकाकरण कर प्रदेश में तीसरा स्थान, 2,275 के लक्ष्य के सापेक्ष 2,277 टीकाकरण, शत-प्रतिशत उपलब्धि के साथ अग्रणी जनपदों में चम्पावत।

    चम्पावत में SARRA और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, डीएम ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, 15 जल स्रोतों की परियोजनाओं की हुई समीक्षा।

    आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 773 लोगों ने उठाया लाभ, क्षार सूत्र, पंचकर्म, अग्नि व मर्म चिकित्सा बनी आकर्षण का केंद्र; एक्सीलेंस सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों का रोस्टर तैयार करने की तैयारी

    बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जिलाधिकारी ने रद्द किए अधिकारियों के अवकाश, सड़कों से मलबा हटाने में जुटी टीमें।

    आपसी सहमति से लोहाघाट पीजी कॉलेज में धीमा पड़ा छात्रसंघ चुनाव का शोर।

    जल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहा, नित्य आश्रम गौशाला काला झाला का निरीक्षण कर रविंद्र कुमार को किया सम्मानित।

    आदि कैलाश यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट, 19 से 26 अक्टूबर तक आम यात्रियों को नहीं मिलेगा इनर लाइन परमिट।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in