• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चम्पावत में तिरंगा यात्रा एवं तिरंगा रैली से गूंजा देशभक्ति का संदेश। , >>> मा.मुख्यमंत्री की घोषणा से चम्पावत में विद्युत ढांचे का होगा विस्तार, अमोड़ी व भगीना भंडारी को मिलेंगे नए विद्युत उपकेंद्र। , >>> गणाई मंडल में गूंजा भारत माता का जयघोष, मीना गंगोला के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा। , >>> बेरीनाग में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, युवा मोर्चा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा , >>> एवरेस्ट फतह करने वाली हिमवीर महिला तिला सेन सम्मानित। ,

Thursday, 13-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

एवरेस्ट फतह करने वाली हिमवीर महिला तिला सेन सम्मानित। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-13 20:21:29
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

एवरेस्ट फतह करने वाली हिमवीर महिला तिला सेन सम्मानित।


लोहाघाट। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाली आईटीबीपी की 11 सदस्यीय महिला पर्वतारोहण दल की सदस्य एवं खटीमा निवासी तिला सेन का गुरुवार को आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में हिमवीर अधिकारियों ने भावपूर्ण स्वागत कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनके साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास की सराहना की।
इसी वर्ष 21 मई को आईटीबीपी के 11 सदस्यीय महिला पर्वतारोहण दल ने माउंट एवरेस्ट फतह कर देश का गौरव बढ़ाया था। इस ऐतिहासिक अभियान में खटीमा निवासी तिला सेन भी शामिल थीं। 36वीं वाहिनी में आयोजित सम्मान समारोह में अल्मोड़ा क्षेत्र के उपमहानिरीक्षक गिरीश चंद्र पुरोहित ने तिला सेन को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
डीआईजी गिरीश चंद्र पुरोहित ने कहा कि तिला सेन ने अपने अदम्य साहस और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से देश की अन्य महिलाओं का भी उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार ने कहा कि तिला सेन की उपलब्धि पर आईटीबीपी के सभी जवानों और अधिकारियों को गर्व है। उन्होंने साबित किया है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। उनके साहस और उपलब्धि ने आईटीबीपी की गरिमा और गौरव को और बढ़ाया है। इस अवसर पर 34वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश कुमार जोशी, 50वीं वाहिनी के कमांडेंट शैलेंद्र सिंह नगरकोटी, 14वीं वाहिनी के कमांडेंट राम भरत सिंह कुशवाह, अल्मोड़ा के द्वितीय कमान अधिकारी भानु प्रताप सिंह, एसीएमओ डॉ. शुभम मोहनपुरिया तथा सहायक सेनानी अंकुर कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।




फोटो :एवरेस्ट फतह करने वाली हिमवीर महिला तिला सेन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते डीआईजी गिरीश चंद्र पुरोहित। साथ में विभिन्न वाहिनियों के कमांडेंट एवं अन्य अधिकारी।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चम्पावत में तिरंगा यात्रा एवं तिरंगा रैली से गूंजा देशभक्ति का संदेश।

    मा.मुख्यमंत्री की घोषणा से चम्पावत में विद्युत ढांचे का होगा विस्तार, अमोड़ी व भगीना भंडारी को मिलेंगे नए विद्युत उपकेंद्र।

    गणाई मंडल में गूंजा भारत माता का जयघोष, मीना गंगोला के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा।

    बेरीनाग में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, युवा मोर्चा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

    भाजपा के आह्वान पर जिलेभर में निकली तिरंगा यात्राएं, भारत माता के जयकारों से गूंजे बाजार।

    पूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी, अब जिला अस्पताल में मिलेगी ECHS की सुविधा।

    वीपीआरपी प्रशिक्षण में ग्रामीण समृद्धि और महिला सशक्तीकरण पर जोर।

    किसान दिवस में छाए किसानों के मुद्दे, समस्याओं के त्वरित समाधान का अधिकारियों ने दिया भरोसा।

    चम्पावत के स्कूली बच्चों को मिलेगा नवाचार का राष्ट्रीय मंच, 15 सितंबर तक करा सकेंगे नामांकन।

    देवीधुरा में गूंजेगा बगवाल का रण, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक पत्थरबाजी।

    टनकपुर में NCC छात्रों ने निकाली टीबी जागरूकता रैली, लोगों को बताए बचाव और उपचार के तरीके।

    खड़गे की रैली में कार्यकर्ताओं को रोके जाने पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, एसएसपी नैनीताल का पुतला फूंका।

    आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत चम्पावत बना उत्तराखंड का मॉडल जिला, आभा ऐप से मरीजों को मिलेगी लंबी लाइनों से राहत।

    अमृत सरोवर स्थलों पर धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशों के तहत व्यापक जनसहभागिता से आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम।

    विकासखंड स्तरीय किसान दिवस में किसानों की समस्याओं और सुझावों पर हुआ संवाद।

    मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संकल्प को मिल रही गति, मा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़: जीआईसी तालियाबांझ में प्रवक्ताओं के रिक्त पदों पर जिलाधिकारी मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, खनन न्यास मद से तीन अध्यापकों की तैनाती।

    एनआरएलएम के तहत चंपावत में वीपीआरपी प्रशिक्षण संपन्न: मा मुख्यमंत्री के समृद्ध एवं आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत के संकल्प पर बल, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वीपीआरपी पर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न।

    टीबी मुक्त भारत अभियान और मा० मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को मिल रही रफ्तार, जनपद में मरीजों को निरंतर मिल रहा पोषण किट का सहारा।

    मेरे सपनों का उत्तराखंड के लिए युवा दें अपने सुझाव, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में बढ़-चढ़कर करें प्रतिभाग, कैसा हो अपना उत्तराखंड- नई पीढ़ी बताएगी अगले पांच वर्षों के विकसित उत्तराखंड का विजन।

    जमीनी नवाचारकर्ताओं की प्रतिभा को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, HBNCRIIA-India 2025-26 के लिए 31 अक्टूबर तक होंगे आवेदन।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in