🔊
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितम्बर 2026
भाई साहब एक न्यूज बनाकर ऑनलाइन अपने ग्रुप में पोस्ट कर देना और न्यूज पेपर में भी भेज देना में आपको डीटेल भेज रहा हूं
*आज दिनांक 8/9/2026* को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर प्लान आफ एक्शन माह सितम्बर के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार *राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान टनकपुर* में प्रधानाचार्य श्री लोकेश चंद्र भट्ट जी की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कर संस्थान के प्रशिक्षार्थियों एवं संस्थान के कार्मिकों विधिक साक्षरता शिविर के द्वारा अजय गुरूरानी द्वारा साक्षरता पर और ITI प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षार्थियों के लिए साक्षरता का महत्व , *अनिल कुमार* द्वारा किशोर न्याय अधिनियम एवं सोनी सिंह द्वारा ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड अभियान विषयों पर विधिक जानकारी देकर जागरूक किया।
इस अवसर पर नवागंतुक प्रधानाचार्य श्री भट्ट जी द्वारा भी प्रशिक्षार्थियों को इंडिया स्किल प्रोग्राम के लिए तैयारी कर प्रतिभाग करने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए जागरूक किया।
प्रधानाचार्य महोदय द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत एवं टीम का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी साक्षरता जागरूकता शिविर आयोजित किए जाने के लिए आशा व्यक्त की जिससे युवाओं को रोजगार एवं सामाजिक सरोकारों के लिए जागरूक किया जाएगा।