• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चम्पावत में SARRA और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, डीएम ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, 15 जल स्रोतों की परियोजनाओं की हुई समीक्षा। , >>> आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 773 लोगों ने उठाया लाभ, क्षार सूत्र, पंचकर्म, अग्नि व मर्म चिकित्सा बनी आकर्षण का केंद्र; एक्सीलेंस सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों का रोस्टर तैयार करने की तैयारी , >>> बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जिलाधिकारी ने रद्द किए अधिकारियों के अवकाश, सड़कों से मलबा हटाने में जुटी टीमें। , >>> आपसी सहमति से लोहाघाट पीजी कॉलेज में धीमा पड़ा छात्रसंघ चुनाव का शोर। , >>> जल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहा, नित्य आश्रम गौशाला काला झाला का निरीक्षण कर रविंद्र कुमार को किया सम्मानित। ,

Sunday, 27-September-2026

होम लोकल खबर चंपावत

चम्पावत में तंबाकू के दुष्प्रभावों को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक, निबंध और क्विज प्रतियोगिता आयोजित (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-14 20:14:01
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

चम्पावत में तंबाकू के दुष्प्रभावों को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक, निबंध और क्विज प्रतियोगिता आयोजित


चम्पावत। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत चम्पावत के यूसीएसएस एवं एपेक्स एकेडमी में तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाले सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को COTPA Act, 2003, एक्टिव एवं पैसिव स्मोकिंग तथा तंबाकू सेवन से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को तंबाकू से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

यूसीएसएस चम्पावत में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बीना कलखुड़िया ने प्रथम, भावना जोशी ने द्वितीय और मनीषा जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं एपेक्स एकेडमी चम्पावत में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अनुष्का ने प्रथम, मानवी ने द्वितीय और दिग्विजय लोहिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को तंबाकू मुक्त जीवन जीने की शपथ भी दिलाई गई। आयोजकों ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर इसके सेवन को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    किडनी रोग से जूझ रहे युवा के उपचार के लिए मदद की पुकार

    कुमाऊ आयुक्त करेंगे पूर्णागिरि मेले की तैयारी की समीक्षा

    चम्पावत: परचून की दुकान में शराब बेचते व्यक्ति गिरफ्तार


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in