• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> मुख्यमंत्री धामी कल टनकपुर में, दशहरा महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग। , >>> गांधी जयंती पर गंगोलीहाट में स्वच्छता अभियान, नवोदय विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर , >>> कैबिनेट बैठक के लिए तैयारियां गतिमान, उत्तराखंडी लोक-शैली से भव्य रूप में की जा रही सजावट। , >>> साधना इंटर कॉलेज खितोली में गांधी-शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रम , >>> गांधी जयंती पर गंगोलीहाट में स्वच्छता अभियान, नवोदय विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित ,

Saturday, 03-October-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

दूरस्थ बकोड़ा क्षेत्र के लिये शीघ्र मिलेगी सड़क सुविधा , सड़क कनेक्टिविटी से विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मंच से बकोड़ा तक 22 किमी से अधिक मोटर मार्ग के लिए 18.03 करोड़ रूपये का प्रस्ताव अंतिम चरण में, मोस्टा, बकोड़ा, ग्वाली व अकेड़ी के ग्रामीण होंगे लाभान्वित (Champawat News)

Posted by admin
2026-10-01 12:53:49
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

दूरस्थ बकोड़ा क्षेत्र के लिये शीघ्र मिलेगी सड़क सुविधा , सड़क कनेक्टिविटी से विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मंच से बकोड़ा तक 22 किमी से अधिक मोटर मार्ग के लिए 18.03 करोड़ रूपये का प्रस्ताव अंतिम चरण में, मोस्टा, बकोड़ा, ग्वाली व अकेड़ी के ग्रामीण होंगे लाभान्वित


चम्पावत, 01 अक्टूबर 2026, सूवि।

बकोड़ा में अश्व मार्ग की सफाई के लिए 8 लाख रूपये स्वीकृत, दशहरा से पूर्व कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों को बेहतर सड़क, बिजली, पेयजल और संचार सुविधाओं से जोड़कर विकास की मुख्यधारा में लाने के संकल्प के अनुरूप जनपद चम्पावत के दूरस्थ बकोड़ा एवं आसपास के गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। सड़क संपर्क मजबूत होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ ही कृषि, उद्यान, पर्यटन एवं स्थानीय आजीविका की संभावनाओं को भी नई गति मिलेगी।

बकोड़ा गांव में आवागमन को सुगम बनाने के लिए अश्व मार्ग की सफाई एवं सुधार हेतु 8 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। कार्य वर्तमान में अंतिम चरण में है तथा इसे 15 से 17 अक्टूबर के मध्य, दशहरा से पूर्व पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। मार्ग के व्यवस्थित हो जाने से स्थानीय स्तर पर वाहनों के माध्यम से आवश्यक सामग्री एवं उत्पादों के परिवहन में भी सुविधा मिलेगी। इससे ग्रामीणों को दैनिक जरूरतों की सामग्री पहुंचाने के साथ कृषि एवं उद्यान उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी।

क्षेत्र की दीर्घकालीन सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल आगे बढ़ रही है। अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई चम्पावत वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मंच से बकोड़ा तक 22 किमी से अधिक लंबे मोटर मार्ग का प्रस्ताव पीएमजीएसवाई के अंतर्गत लगभग 1803 लाख रूपये की लागत से तैयार किया गया है। सड़क निर्माण के लिए केंद्र स्तर पर प्री-ईसी की प्रक्रिया हो चुकी है तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद सड़क निर्माण की कार्रवाई शीघ्र आरम्भ की जाएगी। इस मोटर मार्ग के निर्माण से मोस्टा, बकोड़ा, ग्वाली और अकेड़ी सहित आसपास के गांवों की बड़ी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया सड़क बनने से दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों की आवाजाही सुगम होने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच बेहतर होगी। किसानों एवं बागवानों के लिए अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना आसान होगा, जिससे कृषि और उद्यान आधारित आजीविका को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

इसके साथ ही क्षेत्र को शारदा कॉरिडोर से आच्छादित करने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में विद्युत, पेयजल एवं नेटवर्क कनेक्टिविटी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। अब सड़क संपर्क को और मजबूत किए जाने से इस दूरस्थ क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण आधार तैयार होगा।

मा. मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद के अंतिम छोर पर बसे गांवों तक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बकोड़ा एवं आसपास के गांवों में कनेक्टिविटी के विस्तार से न केवल ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा, बल्कि कृषि, उद्यान, पर्यटन एवं स्वरोजगार की नई संभावनाओं के द्वार भी खुलेंगे।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    मुख्यमंत्री धामी कल टनकपुर में, दशहरा महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग।

    गांधी जयंती पर गंगोलीहाट में स्वच्छता अभियान, नवोदय विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर

    कैबिनेट बैठक के लिए तैयारियां गतिमान, उत्तराखंडी लोक-शैली से भव्य रूप में की जा रही सजावट।

    साधना इंटर कॉलेज खितोली में गांधी-शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रम

    गांधी जयंती पर गंगोलीहाट में स्वच्छता अभियान, नवोदय विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    चार सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों ने शुरू किया सत्याग्रह

    महापुरुषों के आदर्श अपनाकर जनसेवा को बनाएं प्राथमिकता: डीएम

    व्यायाम शिक्षक के तबादले के विरोध में उतरे छात्र, एक हफ्ते में स्थानांतरण रद्द न होने पर दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी।

    रक्तदान महादान- सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रक्तदान कार्यक्रम।

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं का आयोजन।

    देश की आर्डिनेंस फैक्ट्रियों के निजीकरण का घोर विरोध।

    4 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्र संघ ने SDM को सौंपा ज्ञापन, 2 अक्टूबर से आंदोलन की चेतावनी।

    चम्पावत में दर्दनाक सड़क हादसा, होटल स्वामी की मौत।

    23 अक्टूबर से समालखा में होगा निरंकारी संत समागम, लोहाघाट के सत्संग में श्रद्धालुओं को दी गई जानकारी, आयोजन स्थल पर शुरू हुईं अग्रिम सेवाएं

    नशा कारोबार करने वाला समाज का दुश्मन, नशे की गिरफ्त में आया व्यक्ति परिवार के लिए संकट।

    नंदन सिंह ने हासिल किया पहला स्थान, पुरस्कार में मिला लैपटॉप, लोहाघाट की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में ललित मोहन व मनीष भट्ट को टैबलेट, अन्य प्रतिभागी भी हुए सम्मानित।

    भिंगराड़ा की रामलीला बनी प्रवासियों के गांव लौटने की वजह, 65वें वर्ष में पहुंची रामलीला की परंपरा, कलाकारों को निखार रहे शिक्षक कृष्ण चंद्र भट्ट।

    चम्पावत में 1 अक्टूबर से शुरू हुआ खनन सत्र 2026-27

    चम्पावत पुलिस ने श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    शालीनता से प्रभावित हुए डीएम, एक लाख की जगह दिए दो लाख।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in