🔊
साधना इंटर कॉलेज खितोली में गांधी-शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रम
बेरीनाग। 2 अक्टूबर के अवसर पर साधना इंटर कॉलेज, खितोली, बेरीनाग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और गरिमापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य पंकज पांडे ने ध्वजारोहण कर की।
प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों एवं आदर्शों से परिचित कराते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मतदाता शपथ भी दिलाई गई।
विद्यालय में विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए वाद-विवाद, निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में क्लर्क गीता पंत, नीरज भंडारी, शिक्षक दीप पांडे, विशाल पंत, हेम पंत, शहबाज हुसैन, अनीता पंत, सरिता रावत सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विद्यालय परिवार ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर साधना परिवार की ओर से सभी को गांधी-शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं दी गईं।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: