🔊
वर्षायत जूनियर हाईस्कूल में धूमधाम से मनाया गया गढ़भोज दिवस
वर्षायत जूनियर हाईस्कूल में धूमधाम से मनाया गया गढ़भोज दिवस
बेरीनाग। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय वर्षायत में गढ़भोज दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी के प्रबंधक दीपक पंत की ओर से बच्चों के लिए विशेष कुमाऊंनी भोज का आयोजन किया गया।
गढ़भोज में काले भट्ट, चना-राजमा का रस, ककड़ी व उड़द की बड़ी की कढ़ी (झोली), धारे-गावे, तुरई-मूली, सरसों का साग, कद्दू की मिश्रित सब्जी, सलाद और खीर परोसी गई। स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों का बच्चों ने आनंद लिया।
खण्ड/उप शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार ने वीडियो कॉल के माध्यम से कार्यक्रम की औचक समीक्षा की। उन्होंने प्रधान रेखा देवी और एसएमसी अध्यक्ष नीता देवी से गढ़भोज की जानकारी ली तथा बच्चों को स्थानीय भोज्य पदार्थों के पोषण और स्वास्थ्य लाभ बताए।
शिक्षा विभाग की ओर से भूपेंद्र कुमार ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए दीपक पंत का आभार व्यक्त किया। विद्यालय की प्रधान रेखा देवी और एसएमसी अध्यक्ष नीता देवी ने भी विद्यालय परिवार की ओर से उनका धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में चारू चंद्र पंत, प्रताप राम, दिवानी राम, बहादुर राम, रेखा देवी, पुष्पा देवी, जानकी देवी, के.एन. पंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन के.एन. पंत ने किया।
गढ़भोज ने बच्चों को स्थानीय पहाड़ी स्वाद के साथ अपनी पारंपरिक खान-पान संस्कृति से भी जोड़ा।