🔊
बेरीनाग-चौकोड़ी में बिजली-पानी के नए कनेक्शन का मामला उठा, विधायक ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
बेरीनाग-चौकोड़ी में बिजली-पानी के नए कनेक्शन का मामला उठा, विधायक ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
बेरीनाग। बेरीनाग और चौकोड़ी क्षेत्र में स्थानीय लोगों को बिजली और पेयजल के नए कनेक्शन नहीं मिलने का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा ने इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
विधायक ने बताया कि क्षेत्र में कई दशकों से लोगों के आवासीय मकान बने हुए हैं, लेकिन वर्तमान में विद्युत विभाग और जल संस्थान द्वारा कई स्थानीय निवासियों को नए बिजली एवं पानी के कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। इससे लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
विधायक ने जिलाधिकारी से संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर क्षेत्रवासियों को बिना किसी अड़चन के बिजली और पेयजल के नए कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की।
इस दौरान बेरीनाग नगर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती और नगर भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत भी मौजूद रहे।