• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> गुलदार के हमले में मासूम की मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिलीं मीना गंगोला , >>> बेरीनाग में सेवा संकल्प अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित। , >>> गंगोलीहाट में कांग्रेसियों ने मनाया ब्लैक डे, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन। , >>> चम्पावत पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध और नशे से बचाव के प्रति किया जागरूक , >>> संस्कृत शिक्षा के विस्तार की ओर चंपावत, पूर्वांचल विद्यालय को आवासीय स्वरूप देने की पहल ,

Friday, 09-October-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

संस्कृत शिक्षा के विस्तार की ओर चंपावत, पूर्वांचल विद्यालय को आवासीय स्वरूप देने की पहल (Champawat News)

Posted by admin
2026-10-08 17:59:02
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

संस्कृत शिक्षा के विस्तार की ओर चंपावत, पूर्वांचल विद्यालय को आवासीय स्वरूप देने की पहल


मुख्यमंत्री धामी ने विभाग से मांगा प्रस्ताव, डॉ. विनय बोले-संस्कृत के साथ रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी

चंपावत। धर्म और संस्कृति के संरक्षण के साथ संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने की दिशा में चंपावत में एक और महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र की पुरानी मांग को गंभीरता से लेते हुए पूर्वांचल एंग्लो संस्कृत विद्यालय को आवासीय विद्यालय में तब्दील करने के लिए विभाग से प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री की इस पहल से वर्षों से चली आ रही मांग के पूरा होने की उम्मीद जगी है।

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के सचिव डॉ. विनय विद्यालंकार ने बताया कि मुख्यमंत्री का लक्ष्य देवभूमि में संस्कृत भाषा को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि संस्कृत केवल प्राचीन भाषा ही नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, ज्ञान और परंपराओं को अपने भीतर समेटे हुए भाषा है। संस्कृत को जनवाणी का स्वरूप देने के प्रयासों से इस भाषा के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ने के साथ रोजगार के नए अवसर भी सामने आ रहे हैं।

डॉ. विद्यालंकार ने कहा कि संस्कृत के जानकारों की मांग देश ही नहीं, विदेशों में भी है। विदेशों में बसे भारतीय परिवार धार्मिक अनुष्ठानों, कथा, पुराण और कर्मकांड के लिए संस्कृत के विद्वानों पर निर्भर रहते हैं। संस्कृत के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए इस कारण रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद संस्कृत को जिस सम्मान और स्थान की आवश्यकता थी, वह अब धीरे-धीरे मिल रहा है। मुख्यमंत्री के प्रयासों से उत्तराखंड में संस्कृत के विकास को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में संस्कृत उत्तराखंड की दूसरी राजभाषा के रूप में और मजबूत पहचान बनाने में सफल होगी।

फोटो—पूर्वांचल एंग्लो संस्कृत विद्यालय, चंपावत।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    गुलदार के हमले में मासूम की मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिलीं मीना गंगोला

    बेरीनाग में सेवा संकल्प अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

    गंगोलीहाट में कांग्रेसियों ने मनाया ब्लैक डे, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन।

    चम्पावत पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध और नशे से बचाव के प्रति किया जागरूक

    चम्पावत में JOSH Teams का शुभारंभ, टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर युवाओं और स्वयंसेवकों को जोड़ा गया

    रीठाखाल को मिली बैंकिंग सुविधा की सौगात, जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने को आरबीआई की मंजूरी

    चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस

    ओंकार और वैदिक मंत्रों से गूंजा जीजीआईसी लोहाघाट, संस्कृत के प्रति दिखा विद्यार्थियों में उत्साह

    नारायण नगर महाविद्यालय की महिला वॉलीबॉल टीम लगातार तीसरी बार विश्वविद्यालय चैंपियन

    वर्षायत जूनियर हाईस्कूल में धूमधाम से मनाया गया गढ़भोज दिवस

    समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दंत चिकित्सक के अभाव में लोग परेशान।

    बेरीनाग-चौकोड़ी में बिजली-पानी के नए कनेक्शन का मामला उठा, विधायक ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    पिथौरागढ़ में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन, मशाल जुलूस से गूंजा शहर

    लोहाघाट रोडवेज की बदहाली पर कर्मचारियों में आक्रोश, 11 अक्टूबर को बनेगी आंदोलन की रणनीति

    मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सहकारिता कर्मचारी, सातवें दिन भी नहीं चली कलम

    नई पीढ़ी के कंठ से फिर जीवंत हुई संस्कृत, प्रतियोगिता में दिखी संस्कृति और प्रतिभा की झलक

    सड़क पर मिला पर्स पुलिस को सौंपकर अजय और हरगोविंद ने दिखाई ईमानदारी

    मडुआ के खेत में हंसिया लेकर उतरे जिलाधिकारी, कृषक महिलाओं के साथ की फसल की कटाई।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चम्पावत को मिली विश्वस्तरीय खेल सौगात: लोहाघाट में बना ₹9.96 करोड़ का सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक।

    सेवा संकल्प अभियान: बाराकोट में 27 लाभार्थियों को बाँटे गए निःशुल्क सब्जी बीज।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in