• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> गुलदार के हमले में मासूम की मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिलीं मीना गंगोला , >>> बेरीनाग में सेवा संकल्प अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित। , >>> गंगोलीहाट में कांग्रेसियों ने मनाया ब्लैक डे, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन। , >>> चम्पावत पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध और नशे से बचाव के प्रति किया जागरूक , >>> संस्कृत शिक्षा के विस्तार की ओर चंपावत, पूर्वांचल विद्यालय को आवासीय स्वरूप देने की पहल ,

Friday, 09-October-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

चम्पावत में JOSH Teams का शुभारंभ, टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर युवाओं और स्वयंसेवकों को जोड़ा गया (Champawat News)

Posted by admin
2026-10-08 16:22:29
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

चम्पावत में JOSH Teams का शुभारंभ, टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर युवाओं और स्वयंसेवकों को जोड़ा गया


चम्पावत, 08 अक्टूबर 2026। देशभर में JOSH (Joint Squad for Health) Teams के शुभारंभ के क्रम में चम्पावत जिले में भी अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं स्वयंसेवकों के माध्यम से टीबी मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाना और टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्यामनारायण पांडे उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, युवा कल्याण अधिकारी सेलेश भट्ट, NCC के कर्नल एन.एन. सिंह, वार्ड सदस्य प्रेमा चिलकौटी और नंदन तड़ागी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, NCC कैडेट्स एवं MY Bharat Volunteers मौजूद रहे।

रिबन काटकर हुआ अभियान का शुभारंभ

अतिथियों एवं अधिकारियों ने रिबन काटकर JOSH Teams का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों, जन-जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर जानकारी दी गई।

JOSH Teams के माध्यम से युवाओं एवं स्वयंसेवकों को टीबी के लक्षण, समय पर जांच एवं उपचार तथा निक्षय पोषण योजना के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए सक्रिय किया जाएगा। NCC कैडेट्स और MY Bharat Volunteers की सहभागिता से अभियान को समुदाय के स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने टीबी मुक्त भारत की शपथ ली और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. गुरु शरण कौर, ACMO डॉ. आई.जी. पांडे, CMS डॉ. एच.एस. हयांकी, MOIC डॉ. मनजीत सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    गुलदार के हमले में मासूम की मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिलीं मीना गंगोला

    बेरीनाग में सेवा संकल्प अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

    गंगोलीहाट में कांग्रेसियों ने मनाया ब्लैक डे, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन।

    चम्पावत पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध और नशे से बचाव के प्रति किया जागरूक

    संस्कृत शिक्षा के विस्तार की ओर चंपावत, पूर्वांचल विद्यालय को आवासीय स्वरूप देने की पहल

    रीठाखाल को मिली बैंकिंग सुविधा की सौगात, जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने को आरबीआई की मंजूरी

    चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस

    ओंकार और वैदिक मंत्रों से गूंजा जीजीआईसी लोहाघाट, संस्कृत के प्रति दिखा विद्यार्थियों में उत्साह

    नारायण नगर महाविद्यालय की महिला वॉलीबॉल टीम लगातार तीसरी बार विश्वविद्यालय चैंपियन

    वर्षायत जूनियर हाईस्कूल में धूमधाम से मनाया गया गढ़भोज दिवस

    समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दंत चिकित्सक के अभाव में लोग परेशान।

    बेरीनाग-चौकोड़ी में बिजली-पानी के नए कनेक्शन का मामला उठा, विधायक ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    पिथौरागढ़ में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन, मशाल जुलूस से गूंजा शहर

    लोहाघाट रोडवेज की बदहाली पर कर्मचारियों में आक्रोश, 11 अक्टूबर को बनेगी आंदोलन की रणनीति

    मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सहकारिता कर्मचारी, सातवें दिन भी नहीं चली कलम

    नई पीढ़ी के कंठ से फिर जीवंत हुई संस्कृत, प्रतियोगिता में दिखी संस्कृति और प्रतिभा की झलक

    सड़क पर मिला पर्स पुलिस को सौंपकर अजय और हरगोविंद ने दिखाई ईमानदारी

    मडुआ के खेत में हंसिया लेकर उतरे जिलाधिकारी, कृषक महिलाओं के साथ की फसल की कटाई।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चम्पावत को मिली विश्वस्तरीय खेल सौगात: लोहाघाट में बना ₹9.96 करोड़ का सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक।

    सेवा संकल्प अभियान: बाराकोट में 27 लाभार्थियों को बाँटे गए निःशुल्क सब्जी बीज।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in