🔊
चार महीने से ठप पड़ी दुगई आगर-खासीकोर पेयजल लाइन की मरम्मत का कार्य हुआ पूर्ण।
गंगोलीहाट।करीब चार महीने से ठप पड़ी खासीकोर पेयजल लाइन (जो किमठा से निकलती है) आपदा और भू-धंसाव के कारण पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी थी। कहीं-कहीं भू-धंसाव से 4 इंच की पाइप लाइन खिसक कर दूर चली गई थी, तो कहीं बोल्डर गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई थी।
यह पेयजल लाइन चार ग्राम सभाओं—खासीकोर, पिल्खी, ननोली एवं दुगई आगर को पेयजल आपूर्ति करती है। ग्रामीणों की भारी पेयजल किल्लत को देखते हुए ग्राम सभा दुगई आगर के ग्राम प्रधान बसंत कुमार द्वारा विगत दो महीनों से लगातार मेहनत कर मरम्मत कार्य को पूर्ण करा लिया गया है। अब सभी ग्राम सभाओं में पानी सुचारू रूप से चालू हो गया है, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और वे ग्राम प्रधान बसंत कुमार का धन्यवाद अदा कर रहे हैं।
ग्राम प्रधान बसंत कुमार का कहना है कि यह लाइन चार ग्राम सभाओं की मुख्य पेयजल समस्या को दूर करती है। करीब 5-6 महीने पहले इस लाइन को जल संस्थान गंगोलीहाट द्वारा छोड़ दिया गया था और पूर्व में रखे गए चौकेदारों को भी हटा दिया गया था। इस वजह से लाइन की देखरेख न होने से यह दिन-प्रतिदिन ध्वस्त होती गई।
ग्राम प्रधान ने बताया कि मरम्मत के बाद जब लाइन जल निगम को सौंपने की कोशिश की गई, तो जल निगम ने इसे लेने से इंकार कर दिया। हालांकि, इस कार्य में जल निगम गंगोलीहाट का सहयोग मिला है, जिसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। प्रधान ने कहा कि अपनी ग्रामीण जनता को परेशान न देख पाने के कारण उन्होंने ज़्यादातर कार्य स्वयं अपने स्तर से पूर्ण कराया है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: