• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> क्यारखोली-पड़ासोसेरा सड़क के डामरीकरण की मांग, ग्रामीणों ने सीएम से लगाई गुहार। , >>> देहरादून में अवैध SIM Box से चल रहा संदिग्ध कॉल सेंटर पकड़ा, दो गिरफ्तार। , >>> गंगोलीहाट के भंडारी गांव में बाघ ने किया घर से बच्चे का शिकार। , >>> चार महीने से ठप पड़ी दुगई आगर-खासीकोर पेयजल लाइन की मरम्मत का कार्य हुआ पूर्ण। , >>> आंगनबाड़ी केंद्र खितोली में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन, सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ संवाद। ,

Sunday, 04-October-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में 150 से अधिक श्रमिकों को साइबर ठगी और नशे के खिलाफ किया जागरूक (Champawat News)

Posted by admin
2026-10-03 19:37:35
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में 150 से अधिक श्रमिकों को साइबर ठगी और नशे के खिलाफ किया जागरूक


लोहाघाट। निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स स्टेडियम छमनिया में शनिवार को लोहाघाट पुलिस ने 150 से अधिक महिला एवं पुरुष श्रमिकों और स्थानीय लोगों को साइबर अपराधों से बचाव तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस ने अनजान कॉल, फर्जी लॉटरी व इनाम, KYC अपडेट, संदिग्ध लिंक और APK फाइल, वर्क फ्रॉम होम तथा पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर होने वाली साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील की।

श्रमिकों को बताया गया कि बैंक खाते की जानकारी, ATM/UPI PIN और OTP किसी के साथ साझा न करें। साथ ही पैसा प्राप्त करने के लिए कभी भी UPI PIN डालने की आवश्यकता नहीं होती है।

पुलिस ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर पुलिस, CBI या अन्य अधिकारी बनकर वीडियो कॉल के माध्यम से डराने-धमकाने वाले साइबर ठगों से भी सतर्क रहने को कहा। साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत करने की जानकारी दी गई।

नशे से दूर रहने का भी दिया संदेश

कार्यक्रम में श्रमिकों को नशे के शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वयं और अपने परिवार को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित किया गया।

चम्पावत पुलिस ने कहा कि आमजन, श्रमिकों और युवाओं को साइबर अपराध तथा नशे के प्रति जागरूक करने का अभियान लगातार जारी रहेगा।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    क्यारखोली-पड़ासोसेरा सड़क के डामरीकरण की मांग, ग्रामीणों ने सीएम से लगाई गुहार।

    देहरादून में अवैध SIM Box से चल रहा संदिग्ध कॉल सेंटर पकड़ा, दो गिरफ्तार।

    गंगोलीहाट के भंडारी गांव में बाघ ने किया घर से बच्चे का शिकार।

    चार महीने से ठप पड़ी दुगई आगर-खासीकोर पेयजल लाइन की मरम्मत का कार्य हुआ पूर्ण।

    आंगनबाड़ी केंद्र खितोली में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन, सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ संवाद।

    गणाई में गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

    ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगा चम्पावत, पहली बार जुटेगा पूरा मंत्रिमंडल, उत्तराखंडी लोकशैली में सजा NHPC परिसर, चम्पावत में पहली कैबिनेट बैठक की तैयारियां तेज।

    कैबिनेट बैठक के लिए तैयारियां गतिमान, उत्तराखंडी लोक-शैली से भव्य रूप में की जा रही सजावट।

    बीस सूत्रीय कार्यक्रम में फिर चमका चम्पावत: 95.83% अंकों के साथ प्रदेश में लहराया सफलता का परचम।

    ₹85.23 करोड़ से बदलेगा नायकखेड़ा का स्वरूप, बाढ़ सुरक्षा के साथ पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

    मुख्यमंत्री धामी का कल चम्पावत दौरा, एनएचपीसी बनबसा में होगी मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक

    टनकपुर दशहरा महोत्सव में आस्था और संस्कृति का संगम, मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

    पेयजल संकट से पर्यटन विस्तार तक, चंपावत के बदलते स्वरूप की कहानी

    पेयजल संकट से पर्यटन विस्तार तक, चंपावत के बदलते स्वरूप की कहानी

    चम्पावत के चार स्कूलों में पहुंचा बेटियों के स्वास्थ्य का संदेश, सेवा संकल्प फाउंडेशन ने छात्राओं को बांटे निशुल्क सैनिटरी नैपकिन, मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर किया जागरूक।

    मंदिर में उतरे हिमवीर, झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश।, गोलू मंदिर परिसर की सफाई कर चमकाया, गलचौड़ा मंदिर में भी चला अभियान।

    मुख्यमंत्री धामी कल टनकपुर में, दशहरा महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग।

    गांधी जयंती पर गंगोलीहाट में स्वच्छता अभियान, नवोदय विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर

    कैबिनेट बैठक के लिए तैयारियां गतिमान, उत्तराखंडी लोक-शैली से भव्य रूप में की जा रही सजावट।

    साधना इंटर कॉलेज खितोली में गांधी-शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रम


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in