🔊
मंदिर में उतरे हिमवीर, झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश।, गोलू मंदिर परिसर की सफाई कर चमकाया, गलचौड़ा मंदिर में भी चला अभियान।
चंपावत। वर्दी में देश की सीमाओं की हिफाजत करने वाले हिमवीरों ने अब स्वच्छता की जिम्मेदारी भी अपने कंधों पर उठा ली है। आइटीबीपी की 36वीं वाहिनी के जवानों ने कमांडेंट संजय कुमार के नेतृत्व में प्रसिद्ध गोलू मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाकर मंदिर परिसर को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाया।
आइटीबीपी की ओर से नियमित रूप से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत जवान विभिन्न सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर सफाई करने के साथ लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इसी क्रम में विगत दिवस गलचौड़ा मंदिर परिसर में भी अभियान चलाकर मंदिर और आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई।
अभियान में सहायक सेनानी इंजीनियर गौरव कुमार, सूबेदार मेजर दिनेश बिष्ट, इंस्पेक्टर गोपाल वर्मा, महेश पारीक, चंद्रशेखर समेत आइटीबीपी के अधिकारी और जवान शामिल रहे। जवानों ने लोगों से धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।
फोटो_ मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाते आइटीबीपी के हिमवीर।