• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण को हर माह प्रथम एवं तृतीय शनिवार को होगा म्यूटेशन दिवस। , >>> विकास भवन चम्पावत, सुखीढांग एवं रीठाखाल में खुलेंगी बैंक शाखाएं, भारतीय रिजर्व बैंक ने दी अनुमति। , >>> चंपावत में पहली बार कैबिनेट बैठक पर मुख्यमंत्री से मिले योगी रामनाथ। , >>> मां भगवती मंदिर घजेरी तक पहुंचना हुआ आसान, 2.6 किमी सड़क का विधायक फकीर राम टम्टा ने किया उद्घाटन , >>> पैक्स कर्मचारियों ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार धरना-प्रदर्शन, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान ,

Tuesday, 06-October-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

मा0 मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा उत्तराखंड: श्री भरत चौधरी (Champawat News)

Posted by admin
2026-10-04 22:05:12
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

मा0 मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा उत्तराखंड: श्री भरत चौधरी


चंपावत 04 अक्टूबर 2026, सूवि।


माननीय जनपद प्रभारी मंत्री श्री भरत चौधरी की अध्यक्षता में 'सेवा संकल्प अभियान: सरकार जन-जन के द्वार' कार्यक्रम का भव्य आयोजन

मा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में 'सेवा संकल्प अभियान, सरकार जन-जन के द्वार' कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन न्याय पंचायत मोहनपुर स्थित वाल्मीकि मैदान, फागपुर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय जनपद प्रभारी मंत्री श्री भरत चौधरी जी द्वारा की गई। इस बहुउद्देशीय शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों तथा विकसित भारत 2047 के संकल्पों के प्रति आमजन को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा विभिन्न शासकीय एवं विभागीय स्टॉलों का गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, पशुपालन, ऊर्जा, शिक्षा, वन, आपदा प्रबंधन तथा बैंकिंग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी व जनसेवा स्टॉलों का अवलोकन किया।

इस दौरान माननीय मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रदेश ने SDG रैंकिंग में देश में पहला स्थान प्राप्त किया है और देश का पहला समान नागरिक संहिता (UCC) कानून लागू कर इतिहास रचा है। पारदर्शी प्रक्रिया से 35,000 से अधिक युवाओं को रोजगार दिया गया है। मंत्री जी ने चंपावत उप-चुनाव में 93% मतदान के रिकॉर्ड के लिए जनता का आभार व्यक्त किया और दोहराया कि सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हर नागरिक तक योजनाएं पहुंचाने और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

शिविर में पेयजल, सड़क, विद्युत, वन, नलकूप, उरेडा, खाद्य, राजस्व आदि से सम्बन्धित कुल 32 शिकायते प्राप्त हुई। जिनमें से सभी शिकायतों का मौके पर ही त्वरित समाधान कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, शिविर में विभिन्न सेवाओं एवं सरकारी प्रमाण पत्रों के निर्माण कर अन्य सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया गया।

मा मंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन-सामान्य को योजनाओं का लाभ सरल एवं सुलभ तरीके से प्रदान किया जाए तथा प्राप्त शिकायतों व जनसमस्याओं का मौके पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

शिविर में पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं एवं योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर दायित्वधारी श्री मनोज कालाकोटी, श्रीमती हेमा जोशी, श्रीमती किरन देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोविंद सामंत, विधायक प्रतिनिधि टनकपुर श्री दीपक रजवार, भाजपा कार्यकारणी सदस्य श्री सतीश पांडे, ग्राम प्रधान फागपुर श्रीमती गीता देवी, राजू गड़कोटी, मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय सिंह, सहायक परियोजना निदेशक सुश्री विमी जोशी, जिला विकास अधिकारी चंपावत/ नोडल अधिकारी श्री दिनेश सिंह दिगारी, सहित विभिन्न विभागों जिला स्तरीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण को हर माह प्रथम एवं तृतीय शनिवार को होगा म्यूटेशन दिवस।

    विकास भवन चम्पावत, सुखीढांग एवं रीठाखाल में खुलेंगी बैंक शाखाएं, भारतीय रिजर्व बैंक ने दी अनुमति।

    चंपावत में पहली बार कैबिनेट बैठक पर मुख्यमंत्री से मिले योगी रामनाथ।

    मां भगवती मंदिर घजेरी तक पहुंचना हुआ आसान, 2.6 किमी सड़क का विधायक फकीर राम टम्टा ने किया उद्घाटन

    पैक्स कर्मचारियों ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार धरना-प्रदर्शन, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

    मड़कनाली-सुरखाल पाठक मोटर मार्ग का निर्माण ठप, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार।

    गंगोलीहाट में 10 वर्षीय मासूम को निवाला बनाने वाले गुलदार को आदमखोर घोषित करने की मांग, 3 दिन का अल्टीमेटम।

    मुख्यमंत्री के गड्ढामुक्त सड़कों के निर्देशों पर तेजी से अमल, टनकपुर में प्रभावित सड़कों का डामरीकरण एवं पैच मरम्मत जारी।

    सिद्ध बाबा भक्ताईनाथ जी का तैईया भंडारा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न, नाथ संप्रदाय के संत-महंतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    चंपावत की अंडर-19 बेसबॉल टीम ने राज्य स्तर पर हासिल किया तीसरा स्थान

    महंगे मोबाइल से ज्यादा जरूरी बच्चों का भविष्य, नशे से बचाने को अभिभावक भी बनें पुलिस की आंख-कान।

    भक्ताईनाथ महाराज की स्मृति में धार्मिक अनुष्ठान, संत समाज ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

    जनता की चौखट तक पहुंची प्रशासन की संवेदनशीलता, ढकना के होशियार को मौके पर मिली मदद।

    चम्पावत के राहुल नारियाल ने बनाया सौर ऊर्जा से चलने वाला अनोखा वाहन

    गंगोलीहाट में गुलदार के हमले में मासूम रियांशु की दर्दनाक मौत, मुआवजे के बीच परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश।

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में रविवार को मंत्रीमण्डल की बैठक एन.एच.पी.सी. बनबसा चम्पावत में आयोजित की गई। मंत्रिमण्डल की बैठक में राज्यहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अनुमोदन प्रदान किया

    बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं।

    महाराज ने भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट सहित चार लेन सड़क का किया निरीक्षण।

    क्यारखोली-पड़ासोसेरा सड़क के डामरीकरण की मांग, ग्रामीणों ने सीएम से लगाई गुहार।

    देहरादून में अवैध SIM Box से चल रहा संदिग्ध कॉल सेंटर पकड़ा, दो गिरफ्तार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in