🔊
आंगनबाड़ी केंद्र खितोली में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन, सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ संवाद।
बेरीनाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प से प्रेरित ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के तहत शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र खितोली में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों, मातृशक्ति और बच्चों के साथ आत्मीय संवाद कर सेवा, सहभागिता तथा सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड शासन के पूर्व अनु सचिव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व भाजपा अनुसूचित मोर्चा रानीखेत के जिला सहप्रभारी करम राम उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व मंडल महामंत्री विमलेश पंत, खितोली के सभासद भवानी प्रसाद टम्टा, नगर भाजपा बेरीनाग के सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमला देवी, मुन्नी देवी और अनामिका सहित अनेक कार्यकर्ता, महिलाएं तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की पहलों के माध्यम से सेवा का संकल्प जन-जन तक पहुंचेगा। समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही क्षेत्र में विकास और जनकल्याण की भावना निरंतर मजबूत होगी।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: