🔊
लोहाघाट में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई, 13 के चालान।
चम्पावत। लोहाघाट पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 13 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने सभी को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत भी दी।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण में 8 अक्टूबर को थानाध्यक्ष ओम प्रकाश के नेतृत्व में कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान पकड़े गए 13 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत कार्रवाई कर काउंसलिंग की गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।