🔊
लोहाघाट पुलिस ने 54 पव्वे अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
लोहाघाट पुलिस ने 54 पव्वे अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
चम्पावत। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लोहाघाट पुलिस ने एक व्यक्ति को 54 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को ऑपरेशन प्रहार के तहत ग्राम पोखरी, खेतीखान मार्ग पर कार्रवाई की गई। इस दौरान मोहन राम पुत्र जमन राम, निवासी रोत्यूड़ा कमलेख, पोस्ट धूनाघाट, लोहाघाट के कब्जे से माल्टा मार्का देशी शराब के 54 पव्वे बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना लोहाघाट में आबकारी अधिनियम की धारा 60(क) के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर की गई। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक धर्मेंद्र प्रसाद, अपर उपनिरीक्षक वजीर चंद्र, हेड कांस्टेबल सुरेश प्रसाद और हेड कांस्टेबल दीवान राम शामिल रहे।