🔊
बेरीनाग पुलिस ने 1.40 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज।
बेरीनाग।बेरीनाग क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार, 8 अक्टूबर को बेरीनाग पुलिस टीम द्वारा सेराघाट क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली।
तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 1.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी की पहचान हरपाल सिंह (उम्र 22 वर्ष), पुत्र चंदन सिंह, निवासी ग्राम बांस के रूप में हुई है।
पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली बेरीनाग ले आई, जहां उसके खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह स्मैक कहां से लाया था और किसे बेचने जा रहा था। नशे की तस्करी में शामिल अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है।