🔊
भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर चम्पावत पुलिस और नेपाली अधिकारियों की बैठक
चम्पावत। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर चम्पावत पुलिस एवं नेपाली सुरक्षा अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने 8 अक्टूबर को नेपाल पुलिस और सशस्त्र प्रहरी बल (APF) के अधिकारियों से मुलाकात कर सीमा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल और प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी, अवैध गतिविधियों की रोकथाम, सुरक्षा संबंधी सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान और दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।
अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपसी सहयोग और नियमित संवाद जारी रखने पर सहमति जताई।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: