🔊
विज्ञान महोत्सव में साधना इंटर कॉलेज खितोली का शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण आगरी ने दो विषयों में हासिल किया प्रथम स्थान
बेरीनाग। विकासखंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव–2026 में साधना इंटर कॉलेज, खितोली के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में कक्षा 11 के विद्यार्थी स्वर्ण आगरी ने सीनियर वर्ग में दो अलग-अलग विषयों पर मॉडल प्रस्तुत करते हुए दोनों में विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं जूनियर वर्ग में अंश धानिक ने ‘Artificial Intelligence and Its Effects’ (कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं इसके प्रभाव) विषय पर विज्ञान मॉडल प्रस्तुत कर द्वितीय स्थान हासिल किया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को उनकी प्रतिभा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और कठिन परिश्रम का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है। प्रतियोगिता में मिली सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
साधना इंटर कॉलेज विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ विज्ञान, संस्कार, रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारकर उन्हें सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पंकज पांडे, प्रबंधक श्रीमती चम्पा पंत और समस्त विद्यालय परिवार ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: