🔊
ग्रामोत्थान परियोजना की एक और सार्थक व नायाब पहल, माँ वैष्णो देवी एसएचजी द्वारा किया गया सचल फूड वैन व रैस्टोरेंट का शुभारंभ।
चंपावत 23 अक्टूबर। जनपद में गरीबतम परिवारों के आर्थिक उन्नयन हेतु ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित एवं आईफैड वित्त पोषित ग्रामोत्थान रीप परियोजना की सामुहिक उद्यम योजना वे साईड ईटरीज के तहत चयनित माँ वैष्णो देवी स्वयं सहायता समूह देवीपुरा बनबसा की 09 महिलाओं द्वारा संचालित सचल फूड वैन रेस्टोरेंट का उदघाटन एवं शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार एवं सदस्य जिला पंचायत सरोज चंद द्वारा किया गया।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि सचल फूड वैन के संचालन से जहाँ एक ओर समूह के सदस्यों की आय मे ईजाफा होगा, वही दूसरी ओर सामूहिक उद्यम कार्यो के प्रति महिलाओं की रूचि बढेगी, तथा क्षेत्र के अन्य समूहों के लिए यह पहल एक उदाहरण प्रस्तुत करेगा।
माँ वैष्णो देवी समूह की अध्यक्ष रमा देवी ने वैन संचालन हेतु दिए गए आर्थिक व तकनीकी सहयोग के लिए ग्रामोत्थान , रीप का आभार व्यक्त करते हुए सचल फूड वैन के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में ग्रामोत्थान के जिला परियोजना प्रबंधक ममराज चौहान ने फूड वैन के नियमित व सुचारू संचालन एवं रखरखाव हेतु समूह सदस्यों को प्रेरित व प्रोत्साहित किया जबकि सहायक प्रबंधक आजीविका सुमित कुमार ने समूह स्तर पर नियमित आय व्यय का ब्यौरा , दस्तावेज रखरखाव एवं वैन संचालन की तकनीकी जानकारी दी।
गौरतलब है, कि ग्रामोत्थान की सामुहिक उद्यम योजना के तहत उद्यम स्थापना व संचालन हेतु रु दस लाख का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया, जिसमें छ: लाख परियोजना अनुदान, तीन लाख बैंक ऋण व एक लाख समूह सदस्यों का स्वयं का अंशदान शामिल हैं।
सचल फूड वैन के उदघाटन एवं शुभारंभ के मौके पर माँ वैष्णो समूह के सभी सदस्य, उन्नति संकुल संघ के बोर्ड सदस्य व स्टाफ, ब्लाक रीप से देवयानी, हरीश गोस्वामी, राधा चंद तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि आदि मौजूद
रहे।
फोटो: सचल फूड वैन का उदघाटन करते विधायक प्रतिनिधि एवं समूह सदस्य व अतिथिगण