• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> उत्तराखंड में सीजीएचएस की बदहाल व्यवस्था से सेवानिवृत्त कर्मचारी परेशान , >>> नेपाल सीमा के गांवों तक पहुंचे डीएम, विकास की उम्मीदों को मिले पंख , >>> दुर्गम पहाड़ों में शिक्षा की राह आसान बना रहे शिक्षक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय सम्मानित , >>> अमरू बैंड पर खाई में समाया आरबीएम से लदा डंपर, चालक घायल। , >>> हरिद्वार में 23 अक्टूबर से सजेगा संस्कृत प्रतिभाओं का मंच, 156 टीमें लेंगी भाग ,

Thursday, 22-October-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

नेपाल सीमा के गांवों तक पहुंचे डीएम, विकास की उम्मीदों को मिले पंख (Champawat News)

Posted by admin
2026-10-22 20:04:47
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

नेपाल सीमा के गांवों तक पहुंचे डीएम, विकास की उम्मीदों को मिले पंख


टनकपुर-जौलजीवी सड़क से बदलेगी नगरूघाट की तस्वीर, पंचेश्वर की तर्ज पर एंग्लिंग हब बनाने की तैयारी

दूरस्थ गांव में पहली बार जिलाधिकारी को अपने बीच देख भावुक हुए ग्रामीण, सड़क, सिंचाई, पुल और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं उठाईं

लोहाघाट। नेपाल सीमा से लगे दूरस्थ गांवों में विकास की उम्मीदों को पंख लगाने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अवकाश के दिन क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। पहली बार अपने बीच जिलाधिकारी को देखकर ग्रामीणों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ग्रामीणों ने आत्मीयता से उनका स्वागत किया और क्षेत्र की बदहाल सड़क, ध्वस्त सिंचाई नहर, पुल और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं।

जिलाधिकारी मनीष कुमार सीमांत क्षेत्रों में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने से पहले स्वयं गांवों का भ्रमण कर स्थानीय जरूरतों का आकलन कर रहे हैं। इसी क्रम में वह नगरूघाट क्षेत्र पहुंचे और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने इस क्षेत्र को भरपूर सौंदर्य और संसाधन दिए हैं, लेकिन अब तक इनका लाभ स्थानीय लोगों को अपेक्षित रूप से नहीं मिल पाया है।
सड़क बनेगी, तो बदलेगी क्षेत्र की तकदीर
जिलाधिकारी ने कहा कि

टनकपुर-जौलजीवी सड़क बनने से इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। बेहतर सड़क संपर्क से आवागमन आसान होने के साथ पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने नगरूघाट को पंचेश्वर की तर्ज पर एंग्लिंग हब के रूप में विकसित करने की संभावनाएं तलाशने की बात कही। पंचेश्वर एंग्लिंग के लिए एशिया में विशिष्ट पहचान रखता है। नगरूघाट को पर्यटन मानचित्र पर लाने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सकती है।
सिंचाई नहर टूटी, खेती छोड़ने को मजबूर हुए ग्रामीण

भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि आपदा में सिंचाई नहर ध्वस्त होने से खेती प्रभावित हो गई है। कभी उपजाऊ रही भूमि सिंचाई सुविधा के अभाव में बंजर पड़ी है। हालात ऐसे बने कि कई लोगों को गांव छोड़कर पलायन करना पड़ा। किसान परिवार से जुड़े जिलाधिकारी ने खेतों की स्थिति देखकर ग्रामीणों की समस्याओं को समझा और क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया।
बदहाल सड़क पर नाराजगी, जल्द सुधार के निर्देश

पासम-बलूटा-नगरूघाट सड़क की दुर्दशा देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिशासी अभियंता को सड़क को जल्द सामान्य यातायात के योग्य बनाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने मंदिर के सौंदर्यीकरण, सड़क सुधार और आपदा में ध्वस्त मंदिर से डूंगरालैटी को जोड़ने वाले पुल के स्थान पर नया पुल बनाने की मांग भी रखी।
इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज रौशाल में विज्ञान प्रयोगशाला और खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। जिलाधिकारी ने बच्चों को क्रिकेट किट भी प्रदान की। उन्होंने गांव के बुजुर्गों से बातचीत कर क्षेत्र के विकास को लेकर उनके अनुभव और सुझाव भी सुने।
बाबा नगरूघाट मंदिर में किए दर्शन
जिलाधिकारी ने सीमा से लगे बाबा नगरूघाट मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय जरूरतों और विकास की संभावनाओं को समझने पर जोर दिया। सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि चंद्रकांत तिवारी, त्रिलोक सिंह सहित अन्य लोगों ने गरीबों की मदद और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के लिए जिलाधिकारी का आभार जताया।

फोटो कैप्शन: नेपाल सीमा से लगे नगरूघाट क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनते जिलाधिकारी मनीष कुमार।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    उत्तराखंड में सीजीएचएस की बदहाल व्यवस्था से सेवानिवृत्त कर्मचारी परेशान

    दुर्गम पहाड़ों में शिक्षा की राह आसान बना रहे शिक्षक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय सम्मानित

    अमरू बैंड पर खाई में समाया आरबीएम से लदा डंपर, चालक घायल।

    हरिद्वार में 23 अक्टूबर से सजेगा संस्कृत प्रतिभाओं का मंच, 156 टीमें लेंगी भाग

    ग्रामीण क्षेत्र बीरगुल की रामलीला मैं महिला कलाकारों ने दिखाई अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन।

    ग्रामीण क्षेत्र बीरगुल की रामलीला मैं महिला कलाकारों ने दिखाई अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन।

    चम्पावत में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज, 23 अक्टूबर से ईवीएम-वीवीपैट की जांच शुरू

    माँ पूर्णागिरि धाम के सेलागाँव में बनेगा बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन, 8.54 करोड़ रुपये स्वीकृत

    मूलाकोट में 46.46 लाख रुपये से बनेगा इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग, ग्रामीणों और विद्यार्थियों को मिलेगी राहत

    चम्पावत में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के लिए लगेंगे 29 विशेष शिविर, 24 अक्टूबर से शुरू होगा अभियान

    रीठा साहिब पुलिस ने धरसू गांव में चलाया साइबर जागरूकता अभियान

    चम्पावत में टी गार्डन एक्सपीरियंस परियोजना को मंजूरी, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

    चम्पावत के बालेश्वर वार्ड में बनेगा चिल्ड्रन पार्क, 10 नाली भूमि पर बच्चों के लिए होंगी आधुनिक सुविधाएं

    चम्पावत में ₹13.85 करोड़ से बन रहा आधुनिक तहसील भवन, एक छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं

    अमरू बैंड के पास खाई में गिरा आरबीएम से भरा डंपर, चालक घायल

    चम्पावत पुलिस की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के मामले में वारंटी गिरफ्तार

    15 दिन का अल्टीमेटम भी बेअसर! गंगोलीहाट महाविद्यालय में छात्र संघ अध्यक्ष का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी

    उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: डॉ. घनश्याम तिवारी चम्पावत के नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) नियुक्त।

    ललुवापानी-बनलेख सड़क पर गड्ढों से हादसों का खतरा, आज की दुर्घटना के बाद उठे सड़क सुरक्षा पर सवाल।

    चम्पावत के दो स्कूलों में तंबाकू के दुष्प्रभावों पर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए दिया नशामुक्ति का संदेश


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in