🔊
रीठा साहिब पुलिस ने धरसू गांव में चलाया साइबर जागरूकता अभियान
चम्पावत, 22 अक्टूबर। साइबर सुरक्षा माह के तहत रीठा साहिब थाना पुलिस ने धरसू गांव में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी।
पुलिस ने लोगों को बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने और किसी के साथ ओटीपी साझा न करने की अपील की। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने या www.cybercrime. gov. in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।