🔊
चम्पावत में टी गार्डन एक्सपीरियंस परियोजना को मंजूरी, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
चम्पावत, 22 अक्टूबर। आदर्श चम्पावत के तहत पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की स्वदेश दर्शन 2.0 योजना में ‘टी गार्डन एक्सपीरियंस’ परियोजना स्वीकृत की गई है। इसके तहत चाय बागानों को पर्यटन से जोड़कर पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा।
परियोजना के निर्माण कार्यों के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम ने निविदा जारी कर दी है। इससे स्थानीय उत्पादों, होमस्टे, पहाड़ी व्यंजनों और हस्तशिल्प को बढ़ावा मिलने के साथ युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: