🔊
टनकपुर में राफ्टिंग के रोमांच के 12 साल पूरे, 23 अक्टूबर 2015 को शारदा नदी में शुरू हुआ था सफर
मोनी बाबा ने की थी शुरुआत, LA (लाइफ इज एडवेंचर) बनी थी टनकपुर की पहली राफ्टिंग कंपनी
टनकपुर। माँ पूर्णागिरि की पावन धरती टनकपुर में शारदा नदी पर राफ्टिंग की शुरुआत के 12 वर्ष पूरे हो गए हैं। 23 अक्टूबर 2015 का दिन टनकपुर के लिए यादगार रहा, जब पहली बार शारदा नदी की लहरों पर राफ्टिंग का रोमांच शुरू हुआ था।
टनकपुर में राफ्टिंग की शुरुआत मोनी बाबा ने की थी। इस पहल के साथ LA (Life Is Adventure) टनकपुर की पहली राफ्टिंग कंपनी बनी। शारदा नदी की तेज लहरों के बीच रोमांचक अनुभव उपलब्ध कराने की इस पहल ने क्षेत्र में एडवेंचर टूरिज्म की संभावनाओं को नई पहचान देने की दिशा में कदम बढ़ाया।
आज 23 अक्टूबर 2026 को इस यादगार शुरुआत के 12 साल पूरे हो गए हैं। टनकपुर की पहचान माँ पूर्णागिरि धाम के साथ-साथ शारदा नदी और साहसिक पर्यटन से भी जुड़ी हुई है। राफ्टिंग का यह सफर क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों के विकास की एक महत्वपूर्ण याद के रूप में देखा जाता है।
शारदा की लहरों पर रोमांच, टनकपुर की पहचान।
चम्पावत न्यूज़
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: