• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> गंगोलीहाट में रामलीला के आठवें दिन बाली वध और सुग्रीव के राज्याभिषेक का मंचन , >>> गंगोलीहाट महाविद्यालय में तीसरे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना , >>> चम्पावत में सीएम हेल्पलाइन के 133 मामले लंबित, डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश। , >>> चम्पावत में आपदा प्रभावित 35 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से मिलेगा घर बनाने का सहारा , >>> मटियानी भूस्खलन हादसे में मृत सावित्री देवी के परिवार को मिले चार लाख रुपये ,

Friday, 23-October-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

बिरगुल की पहली रामलीला में बालिकाओं ने बांधा समां, राम वनगमन पर नम हुईं आंखें। (Champawat News)

Posted by admin
2026-10-23 20:48:20
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

बिरगुल की पहली रामलीला में बालिकाओं ने बांधा समां, राम वनगमन पर नम हुईं आंखें।


राम, लक्ष्मण और सीता की भूमिकाओं में बेटियों का प्रभावशाली अभिनय, नशे के खिलाफ पहल भी लाई बदलाव

लोहाघाट। बिरगुल गांव में पहली बार आयोजित रामलीला ने आसपास के गांवों को भक्ति और सामाजिक एकजुटता के सूत्र में जोड़ दिया है। श्रीराम, लक्ष्मण और सीता की भूमिकाओं में बालिकाओं के प्रभावशाली अभिनय ने आयोजन को विशेष बना दिया है। राम वनगमन का भावपूर्ण मंचन देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं।

पहले गांव में कृष्ण लीला का आयोजन होता था। इसके बाद ग्रामीणों को रामलीला शुरू करने की प्रेरणा मिली। शिक्षक रमेश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में गठित रामलीला कमेटी ने आयोजन की शुरुआत से ही नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। आयोजकों के अनुसार, इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और लीला में नशे की हालत में आने की प्रवृत्ति पर रोक लगी है।

लीला निदेशक मोहन जोशी और पाटी के प्रसिद्ध तबला वादक भीमलाल के मार्गदर्शन में कलाकारों की प्रतिभा निखरी है। भीमलाल पिछले 35 वर्षों से विभिन्न स्थानों पर रामलीला आयोजनों में सहयोग देते आ रहे हैं।

श्रीराम की भूमिका में साक्षी महराना, लक्ष्मण की भूमिका में शीतल भट्ट और सीता की भूमिका में सोनू भट्ट दर्शकों की सराहना बटोर रही हैं। रावण बने विजय सिंह महाराना, दशरथ की भूमिका निभा रहे जीवन महाराना और हनुमान बने सुनील महर का अभिनय भी दर्शकों को प्रभावित कर रहा है। कलाकारों की साज-सज्जा में डोली का योगदान मंचन का आकर्षण बढ़ा रहा है।

दर्जा राज्यमंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह महाराना आयोजन में सहयोग दे रहे हैं। प्रमुख भूमिकाओं में बालिकाओं की भागीदारी से उत्साहित आयोजक आने वाले वर्षों में पूरी तरह महिलाओं की रामलीला आयोजित करने पर भी विचार कर रहे हैं।

फोटो कैप्शन: बिरगुल की रामलीला में राम, लक्ष्मण और सीता की भूमिकाओं में अभिनय करती बालिकाएं।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    गंगोलीहाट में रामलीला के आठवें दिन बाली वध और सुग्रीव के राज्याभिषेक का मंचन

    गंगोलीहाट महाविद्यालय में तीसरे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना

    चम्पावत में सीएम हेल्पलाइन के 133 मामले लंबित, डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

    चम्पावत में आपदा प्रभावित 35 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से मिलेगा घर बनाने का सहारा

    मटियानी भूस्खलन हादसे में मृत सावित्री देवी के परिवार को मिले चार लाख रुपये

    दुधौरी के भगवती मेला स्थल का होगा सौंदर्यीकरण, शासन ने 30 लाख रुपये किए स्वीकृत

    टनकपुर में 35 लाख रुपये की स्मैक के साथ बरेली का युवक गिरफ्तार, 114 ग्राम हेरोइन बरामद

    राजकीय पॉलिटेक्निक चम्पावत में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को ऑनलाइन ठगी से बचाव की जानकारी।

    लंबित SR प्रकरणों की एसपी रेखा यादव ने की समीक्षा, विवेचनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

    ग्रामोत्थान परियोजना की एक और सार्थक व नायाब पहल, माँ वैष्णो देवी एसएचजी द्वारा किया गया सचल फूड वैन व रैस्टोरेंट का शुभारंभ।

    नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों का जिलाधिकारी द्वारा किया सघन दौरा क्षेत्र के लोगो के लिए होगा वरदान साबित

    हिमवीर और सीमांत गांवों के बच्चों की डिजिटल पढ़ाई को एसबीआई का सहयोग

    डाइट में साल के कौशलम् प्रशिक्षण का अंतिम चक्र शुरू, अब तक 300 शिक्षक हुए प्रशिक्षित

    ग्रामसभा कानाकोट में स्थापित हुआ ओपन जिम, युवाओं को गांव में ही मिलेगी व्यायाम की सुविधा

    टनकपुर में राफ्टिंग के रोमांच के 12 साल पूरे, 23 अक्टूबर 2015 को शारदा नदी में शुरू हुआ था सफर

    उत्तराखंड में सीजीएचएस की बदहाल व्यवस्था से सेवानिवृत्त कर्मचारी परेशान

    नेपाल सीमा के गांवों तक पहुंचे डीएम, विकास की उम्मीदों को मिले पंख

    दुर्गम पहाड़ों में शिक्षा की राह आसान बना रहे शिक्षक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय सम्मानित

    अमरू बैंड पर खाई में समाया आरबीएम से लदा डंपर, चालक घायल।

    हरिद्वार में 23 अक्टूबर से सजेगा संस्कृत प्रतिभाओं का मंच, 156 टीमें लेंगी भाग


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in