• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> टनकपुर में 5.33 करोड़ की लागत से बन रहा आधुनिक राजस्व भवन, एक छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं , >>> लोहाघाट विधानसभा में 1.52 करोड़ के तीन सड़क कार्यों को मंजूरी, 2.4 किमी मार्गों का होगा सुधार , >>> सिलाई मशीन से पूजा रानी ने सिले सपने, हर महीने कमा रहीं 15 से 20 हजार रुपये , >>> बनबसा में 2,770 नशीले कैप्सूल और टैबलेट बरामद, बरेली का युवक गिरफ्तार। , >>> गंगोलीहाट में रामलीला के आठवें दिन बाली वध और सुग्रीव के राज्याभिषेक का मंचन ,

Saturday, 24-October-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

डाइट में साल के कौशलम् प्रशिक्षण का अंतिम चक्र शुरू, अब तक 300 शिक्षक हुए प्रशिक्षित (Champawat News)

Posted by admin
2026-10-23 12:45:34
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

डाइट में साल के कौशलम् प्रशिक्षण का अंतिम चक्र शुरू, अब तक 300 शिक्षक हुए प्रशिक्षित


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) लोहाघाट में इस वर्ष के कौशलम प्रशिक्षण का तीन दिवसीय अंतिम चक्र प्रारम्भ हो गया। अंतिम फेरे में कक्षा 12 के 55 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. आशुतोष वर्मा ने कौशलम कार्यक्रम को बच्चों हेतु व्यवसायोन्मुखी एवं रोजगारोन्मुखी भविष्य के प्रति तैयार करने हेतु बेहतरीन माध्यम बताया। जिला कौशलम् समन्वयक डॉ. कमल गहतोड़ी के अनुसार जनपद में कौशलम् पाठयचर्या के तहत अब तक कक्षा 9 और 10 में 190 और कक्षा 11 और 12 में 110 शिक्षकों को इस वर्ष प्रशिक्षित किया जा चुका है। जनपद स्तरीय शिक्षकों के उपरांत संबंधित शिक्षक विद्यालयों में कक्षा 9 में समस्या समाधान, कक्षा 10 में कैरियर एक्सप्लोरेशन, कक्षा 11 में प्रोजेक्ट प्रोटोटाइप निर्माण तथा कक्षा 12 में व्यवसाय के बाजार विपणन संबंधी विधाओं पर विद्यार्थियों में उद्यमशील मानसिकता विकसित करने में सहायता करेंगे। उद्यम फाउंडेशन की जनपद ऑब्जर्वर सुश्री नैना ने प्रतिभागियों को कौशल सारथी चैटबॉट में पंजीकरण एवं विद्यालयों में कौशलम् कार्यक्रम के संचालन संबंधी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर खीम सिंह बोहरा, नीरज जोशी, डॉ ललित मोहन एवं देवेंद्र पुनेठा ने प्रतिभागी शिक्षकों को 21वीं सदी के कौशल, ग्रिट, पाठ्यचर्या के अंतर्गत विभिन्न पड़ाव, प्रोटोटाइप निर्माण एवं उन्हें बाजार से जोड़ने आदि संबंधी विभिन्न विधाओं पर बेहतरीन प्रस्तुतीकरण दिए। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता दीपक सोराड़ी, मनोज भाकुनी, डॉ लक्ष्मी शंकर यादव आदि उपस्थित रहे।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    टनकपुर में 5.33 करोड़ की लागत से बन रहा आधुनिक राजस्व भवन, एक छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं

    लोहाघाट विधानसभा में 1.52 करोड़ के तीन सड़क कार्यों को मंजूरी, 2.4 किमी मार्गों का होगा सुधार

    सिलाई मशीन से पूजा रानी ने सिले सपने, हर महीने कमा रहीं 15 से 20 हजार रुपये

    बनबसा में 2,770 नशीले कैप्सूल और टैबलेट बरामद, बरेली का युवक गिरफ्तार।

    गंगोलीहाट में रामलीला के आठवें दिन बाली वध और सुग्रीव के राज्याभिषेक का मंचन

    गंगोलीहाट महाविद्यालय में तीसरे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना

    चम्पावत में सीएम हेल्पलाइन के 133 मामले लंबित, डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

    चम्पावत में आपदा प्रभावित 35 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से मिलेगा घर बनाने का सहारा

    मटियानी भूस्खलन हादसे में मृत सावित्री देवी के परिवार को मिले चार लाख रुपये

    दुधौरी के भगवती मेला स्थल का होगा सौंदर्यीकरण, शासन ने 30 लाख रुपये किए स्वीकृत

    टनकपुर में 35 लाख रुपये की स्मैक के साथ बरेली का युवक गिरफ्तार, 114 ग्राम हेरोइन बरामद

    राजकीय पॉलिटेक्निक चम्पावत में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को ऑनलाइन ठगी से बचाव की जानकारी।

    लंबित SR प्रकरणों की एसपी रेखा यादव ने की समीक्षा, विवेचनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

    ग्रामोत्थान परियोजना की एक और सार्थक व नायाब पहल, माँ वैष्णो देवी एसएचजी द्वारा किया गया सचल फूड वैन व रैस्टोरेंट का शुभारंभ।

    नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों का जिलाधिकारी द्वारा किया सघन दौरा क्षेत्र के लोगो के लिए होगा वरदान साबित

    बिरगुल की पहली रामलीला में बालिकाओं ने बांधा समां, राम वनगमन पर नम हुईं आंखें।

    हिमवीर और सीमांत गांवों के बच्चों की डिजिटल पढ़ाई को एसबीआई का सहयोग

    ग्रामसभा कानाकोट में स्थापित हुआ ओपन जिम, युवाओं को गांव में ही मिलेगी व्यायाम की सुविधा

    टनकपुर में राफ्टिंग के रोमांच के 12 साल पूरे, 23 अक्टूबर 2015 को शारदा नदी में शुरू हुआ था सफर

    उत्तराखंड में सीजीएचएस की बदहाल व्यवस्था से सेवानिवृत्त कर्मचारी परेशान


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in