• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सफाई कर्मचारियों को अब सीधे बैंक खातों में मिलेगा वेतन, संतोष गौरव ने अधिकारियों को दिए निर्देश , >>> बुढ़ाखेत में पशु चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 51 पशुओं का किया उपचार , >>> आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 का भव्य शुभारंभ, 26 राज्यों के 1,100 धावक ले रहे हिस्सा। , >>> वरिष्ठ पत्रकार कुंदन मेहता के पिता मेहर सिंह मेहता के निधन पर पत्रकारों ने जताया शोक , >>> विज्ञान महोत्सव में साधना इंटर कॉलेज खितोली का शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण आगरी ने दो विषयों में हासिल किया प्रथम स्थान ,

Sunday, 25-October-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 का भव्य शुभारंभ, 26 राज्यों के 1,100 धावक ले रहे हिस्सा। (Champawat News)

Posted by admin
2026-10-24 20:12:55
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 का भव्य शुभारंभ, 26 राज्यों के 1,100 धावक ले रहे हिस्सा।


4,500 मीटर की ऊंचाई पर विपरीत परिस्थितियों के बीच धावकों ने दिखाया दमखम, आदि कैलाश क्षेत्र को मिलेगी नई पर्यटन पहचान


जनपद पिथौरागढ़ की व्यास घाटी स्थित आदि कैलाश एवं गुंजी क्षेत्र में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 शुभारंभ आज सबेरे हो गया है। 70 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन को पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल और मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अल्ट्रा मैराथन जोलिंगकांग से प्रारंभ हुई।

गूंजी से शुरू हुई 42 किलोमीटर वाली मैराथन को दर्जा राज्य मंत्री अशोक नबियाल और उपजिलाधिकारी धारचूला आशीष जोशी ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। धावकों ने नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ भी ली। सुबह करीब 6:40 बजे आदि कैलाश से 70 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन दौड़ शुरू हुई। लगभग 4,500 मीटर की ऊंचाई पर आयोजित इस चुनौतीपूर्ण दौड़ में देशभर के धावक उत्साह के साथ प्रतिभाग कर रहे हैं। कम तापमान, कम ऑक्सीजन, दुर्गम पहाड़ी रास्तों और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद धावकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस वर्ष मैराथन में देश के 26 राज्यों के लगभग 1,100 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। पिछले वर्ष आयोजित प्रथम संस्करण में करीब 750 धावकों ने हिस्सा लिया था। प्रतिभागियों की संख्या में हुई वृद्धि से आदि कैलाश क्षेत्र में एडवेंचर टूरिज्म की बढ़ती लोकप्रियता और संभावनाएं प्रदर्शित हो रही हैं।

**70 किलोमीटर की दौड़ आदि कैलाश से शुरू होकर छियालेख तक पहुंचेगी**

आयोजन के अंतर्गत 70 किलोमीटर की मुख्य मैराथन आदि कैलाश से प्रारंभ होकर छियालेख तक जाएगी और गुंजी में समाप्त होगी। महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग आयु वर्गों में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

*मुख्यमंत्री ने किया धावकों का उत्साहवर्धन*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए आयोजन के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आदि कैलाश क्षेत्र में आयोजित इस तरह के आयोजनों से उत्तराखंड की पहचान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होती है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रदेश में आयोजित पहली हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन में 22 राज्यों के धावकों ने प्रतिभाग किया था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इस आयोजन का उल्लेख किया था, जिसके बाद क्षेत्र के प्रति पर्यटकों और श्रद्धालुओं का आकर्षण बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य है कि उत्तराखंड राज्य में पर्यटन को बढ़ाकर लोगों की आजीविका को समृद्ध किया जाए।

आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 के माध्यम से सीमांत क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, साहसिक पर्यटन की संभावनाओं और उत्तराखंड की विशिष्ट भौगोलिक पहचान को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने का अवसर मिल रहा है। यह आयोजन स्थानीय पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ क्षेत्र की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।


जिला सूचना अधिकारी पिथौरागढ़।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सफाई कर्मचारियों को अब सीधे बैंक खातों में मिलेगा वेतन, संतोष गौरव ने अधिकारियों को दिए निर्देश

    बुढ़ाखेत में पशु चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 51 पशुओं का किया उपचार

    वरिष्ठ पत्रकार कुंदन मेहता के पिता मेहर सिंह मेहता के निधन पर पत्रकारों ने जताया शोक

    विज्ञान महोत्सव में साधना इंटर कॉलेज खितोली का शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण आगरी ने दो विषयों में हासिल किया प्रथम स्थान

    चौथे दिन भी जारी रहा छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु सिंह जरमाल का आंदोलन

    मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को जागरूकता पर जोर, 22.40 लाख से बढ़ेंगे वन विभाग के संसाधन

    टनकपुर में 5.33 करोड़ की लागत से बन रहा आधुनिक राजस्व भवन, एक छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं

    लोहाघाट विधानसभा में 1.52 करोड़ के तीन सड़क कार्यों को मंजूरी, 2.4 किमी मार्गों का होगा सुधार

    सिलाई मशीन से पूजा रानी ने सिले सपने, हर महीने कमा रहीं 15 से 20 हजार रुपये

    बनबसा में 2,770 नशीले कैप्सूल और टैबलेट बरामद, बरेली का युवक गिरफ्तार।

    गंगोलीहाट में रामलीला के आठवें दिन बाली वध और सुग्रीव के राज्याभिषेक का मंचन

    गंगोलीहाट महाविद्यालय में तीसरे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना

    चम्पावत में सीएम हेल्पलाइन के 133 मामले लंबित, डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

    चम्पावत में आपदा प्रभावित 35 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से मिलेगा घर बनाने का सहारा

    मटियानी भूस्खलन हादसे में मृत सावित्री देवी के परिवार को मिले चार लाख रुपये

    दुधौरी के भगवती मेला स्थल का होगा सौंदर्यीकरण, शासन ने 30 लाख रुपये किए स्वीकृत

    टनकपुर में 35 लाख रुपये की स्मैक के साथ बरेली का युवक गिरफ्तार, 114 ग्राम हेरोइन बरामद

    राजकीय पॉलिटेक्निक चम्पावत में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को ऑनलाइन ठगी से बचाव की जानकारी।

    लंबित SR प्रकरणों की एसपी रेखा यादव ने की समीक्षा, विवेचनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

    ग्रामोत्थान परियोजना की एक और सार्थक व नायाब पहल, माँ वैष्णो देवी एसएचजी द्वारा किया गया सचल फूड वैन व रैस्टोरेंट का शुभारंभ।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in